Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में टॉपर छात्राओं का सम्मान,नूरीन फैज़ ने किया सम्मानित:हाईस्कूल-इंटर की मेधावियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नूरीन फैज़ ने टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में विधायक पुत्रवधू नूरीन फैज़ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि नूरीन फैज़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही हैं और वे बेटों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए समाज से बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया, ताकि देश का भविष्य मजबूत हो सके। हाईस्कूल वर्ग में कैफिया ने 75.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया, जबकि तसमिया दूसरे और आलिया नूर तीसरे स्थान पर रहीं। इंटरमीडिएट में रिबा हुसैन ने 76.44 प्रतिशत अंकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया। नाजिया दूसरे स्थान पर रहीं, वहीं रिवा राशिद और अन्हा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी सफल छात्राओं को मंच पर स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय संयोजक सईद अख्तर इसराईली ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सफलता न केवल छात्राओं के लिए, बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। इसराईली ने उम्मीद जताई कि ये छात्राएं भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन करेंगी। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार और अभिभावकों में भी काफी उत्साह देखा गया। उपस्थित शिक्षिकाओं और अतिथियों ने छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। समारोह में गौहर अफशां, शहनाज जमील, सईदा निकहत, निदा इकबाल, शबनूर, अंशरा नईम, वारिसा, रुखसार और शहाना बेगम सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू:518 सीटों पर होगा चयन, पात्रता और प्रक्रिया जानें
    Next Article
    शाहजहांपुर में मानदेय वृद्धि सम्मान समारोह में पहुंचे वित्तमंत्री:300 शिक्षा मित्रों के साथ देखा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम, बोले-आगे भी वृद्धि होती रहेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment