Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में सिपाही से मारपीट, वर्दी फाड़ी, VIDEO:महिला ने कॉलर पकड़कर घसीटा, एक पुलिसकर्मी बचकर भागा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में ग्रामीणों ने एक सिपाही के साथ जमकर मारपीट की। महिला ने उसे कॉलर पकड़कर घसीटा, वर्दी फाड़ दी। उसके साथ जमकर अभद्रता की। दरअसल, चोरी के आरोपी को पकड़ने के लिए 2 पुलिसकर्मी गांव पहुंचे थे। पुलिस जब उसे पकड़कर ले जाने लगी, तो परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इस बीच एक पुलिसकर्मी बचकर भाग गया। दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते दिख रहे हैं। किसी तरह सिपाही भीड़ के चंगुल से बचकर निकला। पुलिस ने बाप-बेटे समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे का ऐंचौड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के मथना गांव का है। अब पढ़िए पूरा मामला… मथना गांव में सिपाही हरपाल सिंह और मोहित सैनी पहुंचे थे। गांव धरनपुर निवासी कल्याण सिंह के बेटे बिट्टू की शिकायत पर राजकुमार के बेटे सचिन कुमार को पूछताछ के लिए थाने ला रहे थे। इसी दौरान सचिन ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद उसके परिवार के लोग इकट्ठा हो गए। गांव वाले भी आ गए। सिपाहियों को घेर लिया। इस दौरान सिपाही मोहित सैनी बचकर निकल गया। परिवार के लोगों ने एक सिपाही को पकड़ लिया। उसके साथ पहले जमकर गाली-गलौज की। उसने गांव वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने सिपाही से मारपीट शुरू कर दी। 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज पुलिसकर्मी ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन परिवार के लोगों ने उसे छुड़ाकर भगा दिया। सिपाही हरपाल सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने राजकुमार पुत्र रघुवीर, उसके बेटों नितिन, सचिन, विपिन, अनित, बेटी सुरभि और 2 भाइयों जसवंत और राकेश सहित कुछ अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया- गांव धरमपुर निवासी बिट्टू ने सचिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बिट्टू का आरोप था कि सचिन ने 27 अप्रैल को उसकी मोटरसाइकिल की दुकान से पैसे निकाल लिए थे। इसी शिकायत की जांच के लिए पुलिसकर्मी गांव गए थे, जहां उनके साथ मारपीट की गई और वर्दी फाड़ी गई। मामले में 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… वृंदावन में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की बंद कमरे में लाश मिली:4 दिन पहले लड़के पर FIR कराई थी, आशंका- लड़की को मारकर फंदे पर झूला मथुरा में गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की लाश शुक्रवार देर रात बंद कमरे में मिली। 28 साल की लड़की की बेड़ पर डेडबॉडी पड़ी थी, जबकि 24 साल का युवक फंदे से लटका हुआ था। पुलिस को शक है कि लड़के ने लड़की की गला दबाकर हत्या की, फिर खुद फंदे से झूल गया। वारदात का पता उस वक्त चला, जब लड़की के रूम का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप:धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया, आरोपी हिरासत में
    Next Article
    AIMIM नेता दिलशाद उर्फ हड्डी हिरासत में:खुर्जा पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा, हथियार के प्रदर्शन मामले में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment