Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में रास्ते के विवाद में मारपीट:2 महिला समेत 3 घायल, आरोपियों ने ट्रैक्टर तोड़ा; जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के नूरपुर गांव में रास्ते के पुराने विवाद को लेकर गुरुवार देर शाम हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दो महिलाओ सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान नूरपुर निवासी संतोष (पत्नी सतवीर), सुरेश (पुत्र सुखराम) और प्रीति (पत्नी सुरेश) के रूप में हुई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी सतपाल, नेकपाल और नरेशपाल ने उन पर हमला किया। यह विवाद पिछले लगभग एक वर्ष से रास्ते को लेकर चल रहा है, जिसके समाधान के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। घायल संतोष ने बताया कि जब वह घर के बाहर खड़ी थीं, तभी आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके साथ अभद्रता की और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दरांती से वार किया, उनके कपड़े फाड़ दिए और बाल पकड़कर घसीटा। सतवीर ने बताया कि उनकी पत्नी को रास्ते से गुजरते समय रोका गया और पीटा गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनका ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। थाना पुलिस ने बताया कि पीड़ित पक्ष से शिकायत (तहरीर) प्राप्त कर ली गई है और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अन्य शहरों में कमी, मुरादाबाद में ईंधन आपूर्ति सामान्य:देश में ईंधन संकट की खबरों के बीच हालात सामान्य
    Next Article
    आजमगढ़ में 250 सिलेंडर की कालाबाजारी:आपूर्ति विभाग की छापेमारी में स्टॉक से गायब मिला, डीएम के निर्देश पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment