Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर से मजदूर की मौत:गेहूं निकालते समय हादसा, बेटे ने दुर्घटना मानी, बेटी ने लगाए आरोप

    4 hours ago

    2

    0

    संभल में गेहूं निकालते समय पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर से कुचलकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के तीन घंटे बाद पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस मामले में मृतक के बेटे ने इसे एक दुर्घटना बताया है, जबकि बेटी ने पूर्व प्रधान पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। यह घटना संभल जनपद की चंदौसी तहसील के बनियाठेर थाना क्षेत्र के सराय सिकंदर गांव की है। मृतक मजदूर की पहचान 53 वर्षीय कनकपाल पुत्र हरिद्वार लाल के रूप में हुई है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे कनकपाल पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह के ट्रैक्टर पर गेहूं निकालने के लिए घर से निकले थे। दोपहर लगभग 3:30 बजे गेहूं निकालते समय ट्रैक्टर पीछे आया और कनकपाल को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस शाम 6:40 बजे, यानी तीन घंटे बाद गांव पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की बेटी संगीता ने बताया कि उनके पिता दोपहर में पूर्व प्रधान चंद्रप्रकाश सिंह के ट्रैक्टर पर गेहूं निकालने गए थे और ट्रैक्टर से कुचलकर उनकी मृत्यु हुई है। संगीता ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान ने उनके भाइयों को घेर रखा है और उन्हें आने नहीं दे रहे हैं। पुलिस के गांव पहुंचने के बाद मृतक के बड़े बेटे बॉबी ने पुलिस को दुर्घटना की शिकायत दी है। हालांकि, बेटी संगीता पिता की मौत को लेकर पूर्व प्रधान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। मृतक की पत्नी ज्ञानवती ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है। ASP कुलदीप सिंह ने बताया कि मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने पुष्टि की कि बेटे की ओर से पुलिस को दुर्घटना की शिकायत मिली है, लेकिन बेटी द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। ASP ने कहा कि यदि जांच में किसी की गलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मृतक मजदूर ने अपने पीछे 6 बच्चों को छोड़ा है। बच्चों के नाम बॉबी, अमन कुमार, अचल कुमार, संगीता, रेनू, मुकेश कुमार है। पत्नी का नाम ज्ञानवती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में ट्रैक्टर टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:घर लौटते समय हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में
    Next Article
    मुरादाबाद में सांप के काटने से बालिका की मौत:परिजनों गेहूं काटने गए थे, बच्ची भाई-बहनों के साथ खेल रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment