Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रैक्टर टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत:घर लौटते समय हादसा, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में

    4 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार सब्जी विक्रेता की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बदावर निवासी रामसनेही (30) पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। यह घटना रविवार देर शाम भवानीगढ़-गुमावां संपर्क मार्ग पर शिवगढ़ कस्बे में पानी की टंकी के पास हुई। रामसनेही शिवगढ़ बाजार से लगभग 300 मीटर दूर अपने घर लौट रहा था, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रामसनेही की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मृतक के परिजनों और शिवगढ़ पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर शिवगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किस वाहन ने टक्कर मारी है। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर का पता लगाने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फायर एनओसी पर हंगामा करने वाले 11 होटल संचालक गिरफ्तार:रामपुर में पुलिस ने की कार्रवाई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
    Next Article
    संभल में पूर्व प्रधान के ट्रैक्टर से मजदूर की मौत:गेहूं निकालते समय हादसा, बेटे ने दुर्घटना मानी, बेटी ने लगाए आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment