Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में पब-जी के शौकीन किशोर ने की आत्महत्या:डिप्रेशन के चलते अंगोछे से फांसी लगाई, घर में लटका मिला शव

    8 hours ago

    2

    0

    संभल जिले के बनियाठेर थाना क्षेत्र के जनेटा गांव में पब-जी गेम के शौकीन 17 वर्षीय किशोर मोहम्मद हसनैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से डिप्रेशन में था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई, जब किशोर ने अपने घर के अंदर अंगोछे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। उसे फंदे से नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक मोहम्मद हसनैन पुत्र ईमामी चंदौसी कस्बे में हेयर कटिंग सैलून चलाता था। परिजनों के अनुसार, वह पब-जी गेम खेलने का बहुत शौकीन था और इसी गेम के कारण पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में चल रहा था। किशोर की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण उसके घर पर जमा हो गए। घटना के लगभग एक घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, हालांकि परिजनों ने अभी तक मौत का कोई ठोस कारण नहीं बताया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। किशोर के बड़े भाई मोहम्मद सेन हरियाणा में राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसकी मां रेशमा और दो बहनें आयरा (18) व नूरवी (11) का रो-रोकर बुरा हाल है। हसनैन सात भाई-बहनों में से था, जिनमें पांच बहनें थीं। दो बहनों की शादी हो चुकी है और एक बहन का निधन हो चुका है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 154 साल बाद पहली बार रामोत्सव:रामनवमी पर भव्य आयोजन, सुंदरकांड पाठ से होगी शुरुआत
    Next Article
    हापुड़ में बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी को सजा:पॉक्सो एक्ट की अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा, 5 हजार जुर्माना लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment