Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जुमे की नमाज अदा हुई:विवादित धार्मिक स्थल के जाने के रास्ते बंद, RRF-PAC तैनात, 400 लोग पहुंचे

    14 hours ago

    2

    0

    संभल में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान देश और शहर में अमन-शांति की दुआ मांगी गई। 24 नवंबर 2024 की हिंसा के बाद विवादित धार्मिक स्थल की ओर आने वाले तीनों रास्तों को बैरियर लगाकर बंद कर दिया गया था। सुरक्षा के लिए दो थानों की पुलिस के अलावा RRF-PAC बल तैनात किया गया। नमाज संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट पूर्वी स्थित शाही जामा मस्जिद में दोपहर 1:40 बजे अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लगभग 300-400 लोग जामा मस्जिद पहुंचे। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से पूरे जामा मस्जिद क्षेत्र की निगरानी की गई। इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह और एसएसआई राज सिंह ने दो थानों की पुलिस और RRF-PAC के साथ फुट पेट्रोलिंग भी की। 5 तस्वीरें देखिए… विवादित स्थल की ओर जाने वाले तीनों रास्तों पर बैरियर लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। नमाज अदा करने वालों के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को इन रास्तों से आने की अनुमति नहीं दी गई। नमाज के दौरान मोहम्मद फैसल, जियाउल हक, रेहान, अजीम, मोहम्मद शाह हुसैन, कमर, कमाल, शमीम, इसरार हुसैन, आदिल, शकील, अकील, नन्हे, फिरोज अली, अल्ली पहलवान, इरशाद, गुलाम आजाद और फारुख अली सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। नवाब साद आदिल ने बताया कि जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। उन्होंने कहा कि जामा मस्जिद में 300 से 400 लोग मौजूद थे। सईद अख्तर इसराईली ने गर्मी के बावजूद हवा चलने से सुकून मिलने और शांतिपूर्वक नमाज अदा होने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:किसानों को मुआवजा देने, रसोई गैस वितरण में सुधार करने की मांग
    Next Article
    हरदोई बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकसित:123 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा, शहर से बाहर होगा संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment