Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई बस अड्डा एयरपोर्ट की तर्ज पर होगा विकसित:123 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा, शहर से बाहर होगा संचालन

    12 hours ago

    2

    0

    हरदोई जिले को जल्द ही आधुनिक बस अड्डे की सुविधा मिलेगी। उत्तर प्रदेश सरकार ने हरदोई बस अड्डे को एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने की योजना को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना के लिए लगभग 123 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। नया बस अड्डा करीब 9840 वर्ग मीटर क्षेत्र में बनाया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार, शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के लिए नए बस अड्डे को शहर के बाहर विकसित किया जाएगा। इसके लिए उपयुक्त स्थान की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। नए बस अड्डे के निर्माण के बाद लंबी दूरी की बसों का संचालन यहीं से होगा, जबकि वर्तमान बस अड्डे से केवल स्थानीय और कम दूरी की बसें संचालित की जाएंगी। यह नया बस अड्डा आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें यात्रियों के लिए वातानुकूलित प्रतीक्षालय, विश्राम गृह, वीआईपी लाउंज, रेस्टोरेंट और फूड कोर्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। डिजिटल सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बसों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी, साथ ही रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा भी मिलेगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग और ऑटोमेटिक अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी प्रस्तावित है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। क्षेत्रीय प्रबंधक ई. रमेश कुमार ने बताया कि बस अड्डे के लिए स्थान चिन्हित करने का कार्य तेजी से जारी है। उन्होंने कहा कि नए बस अड्डे के निर्माण से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और शहर की यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में जुमे की नमाज अदा हुई:विवादित धार्मिक स्थल के जाने के रास्ते बंद, RRF-PAC तैनात, 400 लोग पहुंचे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार:पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट में जेल भेजा गया, कई दिन से दबिश दे रही थी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment