Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में ईद की नमाज के बाद पथराव, VIDEO:स्कॉर्पियो स्टंट से नमाजी पर कीचड़ पड़ा, दोनों पक्षों में मारपीट हुई; पुलिस ने खदेड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    संभल के असमोली थाना क्षेत्र के ओबरी गांव में ईद की नमाज के बाद दो पक्षों में पथराव हो गया। यह घटना स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी के दौरान एक व्यक्ति के कपड़ों पर कीचड़ उछलने के बाद हुए विवाद से शुरू हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव में ईद की नमाज अदा की गई थी। इसके लगभग डेढ़ घंटे बाद, फिदा हुसैन पुत्र हाजी तालिब अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान, जावेद और नावेद पुत्र इकबाल कुछ अन्य लोगों के साथ एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी से तेज रफ्तार में स्टंट कर रहे थे। स्टंटबाजी के दौरान गाड़ी की तेज गति से नाली का कीचड़ उछलकर फिदा हुसैन के कपड़ों पर आ गया। जब फिदा हुसैन ने इसका विरोध किया, तो स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। फिदा हुसैन ने घर जाकर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और गांव में करीब आधे घंटे तक पत्थरबाजी हुई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहित चौधरी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और स्थिति को शांत किया। सीओ असमोली कुलदीप कुमार ने बताया कि ईद की नमाज के बाद दो पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मंत्री अंगद यादव की पैरोल याचिका खारिज:हत्या के 2 मामलों में दोषी, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- नहीं मिलेगी रिहाई
    Next Article
    ई-केवाईसी और मुफ्त राशन वितरण पर जोर:अलीगंज में राशन कोटेदारों की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment