Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में हत्या के चार आरोपियों को उम्रकैद:25-25 हजार जुर्माना, जिला जज कोर्ट का फैसला, 2012 की घटना

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में 2012 में हुई एक युवक की हत्या के मामले में चार आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई गई है। जिला न्यायाधीश डॉ. विदूषी सिंह की अदालत ने सभी दोषियों पर 25-25 हज़ार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। यह घटना संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव शोभापुर की है। गांव निवासी महिपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 14 अगस्त 2012 की रात को वह दानवीर, किशनपाल और अपने बड़े भाई चंद्रपाल उर्फ बड्डे के साथ चंदौसी से राशन का तेल लेकर घर लौट रहे थे। महिपाल और दानवीर ट्रैक्टर पर थे, जबकि किशनपाल और चंद्रपाल उर्फ बड्डे बाइक से जा रहे थे। महिपाल के अनुसार, मझावली शुगर मिल के पास पहुंचने पर पीछे से आई टाटा 407 (यूपी 21एन 4901) ने जानबूझकर बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर से चंद्रपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि किशनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। महिपाल ने ट्रैक्टर की लाइट में देखा कि गांव के धर्मेंद्र, सुभाष और निरंकार गाड़ी से उतरकर कह रहे थे कि दोनों मर गए हैं। इसके बाद वे गाड़ी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद न्यायालय में दो आरोप पत्र दाखिल किए गए। पहला आरोप पत्र 20 मार्च 2014 को धर्मेंद्र, सुभाष और निरंकार के खिलाफ, जबकि दूसरा आरोप पत्र 20 अक्टूबर 2014 को सुंदर और सोमवीर के खिलाफ पेश किया गया था। जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल दीक्षित ने बताया कि मुकदमे की सुनवाई के दौरान आरोपी सुभाष की मृत्यु हो गई थी। न्यायालय ने शेष चार आरोपियों धर्मेंद्र, निरंकार, सुंदर और सोमवीर को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। प्रत्येक दोषी को 25-25 हज़ार रुपये का अर्थदंड भी भरना होगा। अर्थदंड अदा न करने पर उन्हें 6-6 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत SP सूरज राय ने किया बड़ा फेरबदल:दो इंस्पेक्टर और 20 दरोगा के कार्यक्षेत्र बदले, सुरक्षा मजबूत करने का लक्ष्य
    Next Article
    ट्राला-बस की आमने-सामने टक्कर, कई यात्री घायल:कानपुर देहात में हुआ हादसा, ट्रक चालक वाहन में फंसा, बचाव कार्य जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment