Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता परेशान:मोबाइल नंबर खोने और KYC में दिक्कत से बुकिंग प्रभावित हुई, चूल्हे पर खाना पका रहे लोग

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर प्राप्त करने में उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नंबर गुम होने, केवाईसी पूरी न होने और बुकिंग के बाद भी सिलेंडर न मिलने जैसी समस्याओं के कारण लोग लगातार गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित डोड़ा गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता पहुंचे। शाम 5 बजे तक 500 से अधिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरित किए गए, लेकिन 100 से अधिक उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा। जिन उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर बंद हो गए हैं या खो गए हैं, उन्हें बुकिंग कराने में दिक्कत आ रही है, जिससे केवाईसी प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है। गैस न मिलने के कारण कई परिवार चूल्हे पर खाना बनाने या होटल से भोजन मंगाने को मजबूर हैं। गांव नईबस्ती के वेद प्रकाश ने बताया कि उनका बुकिंग वाला मोबाइल नंबर खो गया है, जिसके बिना ओटीपी नहीं मिल रहा और सिलेंडर नहीं दिया जा रहा। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं और चार दिन से गैस खत्म है, जिससे वे होटल से खाना खा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पहले रेलवे स्टेशन पर 50 रुपये अतिरिक्त देकर ब्लैक में सिलेंडर मिल जाता था। बुकिंग होने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिला संभल शहर के हातिम सराय निवासी मोहम्मद समीर ने बताया कि उन्हें बुकिंग पर गैस मिल रही है, लेकिन कल आने पर उन्हें टाल दिया गया था। आज फिर वे एक घंटे से लाइन में लगे हैं और उन्हें नहीं पता कि सिलेंडर मिलेगा या नहीं। स्थानीय निवासी नजरुद्दीन ने बताया कि पहले उनका नंबर नहीं लग रहा था। अब 22 तारीख को बुकिंग होने के बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिला है। डोडा गैस एजेंसी पर बताया जा रहा है कि अभी गैस नहीं आई है, जिससे उनके घर में गैस खत्म है और वे दूसरों के यहां खाना बनाकर काम चला रहे हैं। एजेंसी प्रबंधक गौरव डोड़ा ने बताया कि 700 सिलेंडर प्रतिदिन वितरित किया जा रहे हैं। गैस को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। सेल्स मैनेजर ने बैकलोग की गैस किसी अन्य एजेंसी को दे दी, जिसकी वजह से थोड़ी दिक्कत आई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी ने जौनपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया:कानून व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए, 1500 नए आरक्षी मिलेंगे
    Next Article
    बृजभूषण बोले- देश में 2 खलनायक, मुस्लिम और सवर्ण:मुसलमान का साथ देने के लिए सभी पार्टियां, सवर्ण के साथ कौन?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment