Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में गोलीकांड: एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरफाइंड फरार:दुकान के 25 साल पुराने विवाद में शटर लगाने पर हुआ था झगड़ा, दो भाई नामजद

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में दुकान के 25 साल पुराने विवाद को लेकर हुए गोलीकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ा बाजार सब्जी मंडी में शनिवार सुबह हुई थी, जिसमें एक युवक को गोली लगने से घायल हो गया था। घायल युवक के भाई की शिकायत पर दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शनिवार सुबह करीब 9 बजे दुकान का शटर लगाने को लेकर निखिल गुप्ता और धर्मेंद्र गुप्ता (दौलतराम के पुत्र) तथा प्रशांत गांधी और निशांत गुप्ता (राकेश गांधी के पुत्र) के बीच झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पत्थरबाजी हुई और निशांत ने निखिल को गोली मार दी, जो उसकी बाजू में लगी। निखिल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अनुज तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए। रविवार को चंदौसी कोतवाली पुलिस ने आरोपी प्रशांत गांधी को गिरफ्तार कर लिया। कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर अनुज तोमर ने बताया कि धर्मेंद्र गुप्ता की शिकायत के आधार पर निशांत और प्रशांत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि दुकान निर्माण के दौरान शटर लगाने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एएसपी ने आगे बताया कि जिस व्यक्ति (निशांत) ने गोली चलाई थी, वह अभी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। घायल निखिल गुप्ता ने बताया कि 10 गज की जगह को लेकर 25 साल से विवाद चल रहा था। न्यायालय का स्टे होने के बावजूद कुछ लोगों के कहने पर उन्होंने समझौता कर लिया था, लेकिन दुकान का शटर लगाने के समय इन लोगों ने झगड़ा करते हुए गोली मार दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला:आधार कार्ड से हुई पहचान, गांव से 300 मीटर दूर घटना
    Next Article
    IPL- कोलकाता ने मुंबई को 221 रन का टारगेट दिया:रोहित-रिकेल्टन ने फिफ्टी पार्टनरशिप की; रहाणे इंजर्ड होकर बाहर, रिंकू कप्तानी कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment