Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बंदरों ने नष्ट कीं 40% सरकारी दवाएं, VIDEO:वेयरहाउस में गाड़ी खड़ीकर खाना खाने गया था ड्राइवर, गत्ते की पेटियों को फाड़ा

    5 hours ago

    1

    0

    संभल में स्वास्थ्य विभाग के वेयरहाउस में उतारने के लिए लाई गईं लाखों की सरकारी दवाएं बंदरों के झुंड ने नष्ट कर दीं। इस घटना में लगभग 40 प्रतिशत दवाएं खराब हो गईं। यह दवाएं उत्तराखंड के रुद्रपुर से एक पिकअप में लाई गई थीं। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) जुनावई परिसर में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे हुई। पिकअपमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए इंजेक्शन, सिरप और टैबलेट की पेटियां भरी हुई थीं। गाड़ी का चालक खाना खाने गया था और उसने पिकअप को एक पेड़ के नीचे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने गाड़ी पर हमला बोल दिया। उन्होंने गत्ते की पेटियों को फाड़ दिया और दवाओं की शीशियां जमीन पर गिरा दीं। चालक इसरा ने बताया कि वह सोमवार शाम को ही दवाएं लेकर यहां पहुंच गया था। वेयरहाउस पर तैनात कर्मचारियों ने दवाएं लेने से मना कर दिया था और कहा था कि वे लोग शादी में गए हुए हैं, इसलिए दवाएं बुधवार को उतारी जाएंगी। इसरा के अनुसार, जब वह खाना खाकर वापस लौटा तो देखा कि बंदर गाड़ी पर चढ़े हुए थे और दवाएं जमीन पर बिखरी पड़ी थीं। क्षतिग्रस्त दवाओं में MISOPROSTOL TAB 200MCG (UP) CHL के 200 बॉक्स शामिल थे, जिनका बिल 1,40,700 रुपये का था। यह बिल उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज, गोमती नगर, लखनऊ के नाम पर काटा गया था। इस मामले में वेयरहाउस के इंचार्ज मायाराम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकर की रैली का रास्ता रोकने पर दो-पक्षों में पथराव:कासगंज में पुलिसकर्मी समेत 3 घायल, गांव में 3 थानों की फोर्स तैनात
    Next Article
    महिला दरोगा ने सादे कपड़े में 'उल्टी' गैंग पकड़ा:सरगना महिला, पति और 2 रिश्तेदार लखनऊ में गिरफ्तार, नागपुर से आते थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment