Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बदमाश का हाफ एनकाउंटर:परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपी जेल भेजे, हिस्ट्रीशीटर फरार

    3 hours ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने घर में घुसकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक को मुठभेड़ के बाद गोली लगने पर पकड़ा गया, जबकि एक अन्य आरोपी घटना के दौरान छत से गिरकर घायल हो गया था। मुरादाबाद का एक हिस्ट्रीशीटर अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। यह मुठभेड़ रविवार सुबह करीब 11 बजे चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के बुद्धनगर खंडवा जाने वाले मार्ग पर हुई। पुलिस ने अपाचे बाइक पर जा रहे दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, जिस पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। फायरिंग में एक बदमाश रवि पुत्र रामप्रसाद निवासी गदरपुर, बिसौली, बदायूं को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की कॉम्बिंग के बाद फरार हुए दूसरे आरोपी राहुल पुत्र हरीश निवासी मानपुर नारायणपुर, मझोला, मुरादाबाद को भी पकड़ लिया। इस मामले में तीसरा आरोपी नसीम पुत्र बशीर अहमद निवासी त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, दिल्ली है, जिसे घटना के दौरान छत से गिरने के बाद गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप कुमार और पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदौसी दीपक तिवारी ने चंदौसी कोतवाली में इन गिरफ्तारियों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का एक सदस्य राजेंद्र पुत्र इंद्र सिंह निवासी सराय फारुख, सिविल लाइन, मुरादाबाद, जो मुरादाबाद का हिस्ट्रीशीटर है, अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा, दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल, ₹30,000 नकद और दो कुंडल बरामद किए हैं। बदमाशों ने कुल ₹5,00,000 की लूट को अंजाम दिया था, जिसमें ₹60,000 नकद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में लड्डू गोपाल पोशाक गोदाम में आग:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, कई लोगों की आजीविका प्रभावित
    Next Article
    बेकरी में काम करने वाली किशोरी लापता:डेढ़ माह बाद भी पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग, पुलिस की दो टीमें तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment