Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से मौसम बदला, गेंहू की फसल गिरी:AQI 80, तापमान 8-10 डिग्री गिरा, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में हुई बारिश के बाद मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 80 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले एक महीने की तुलना में तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गेहूं सहित अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को जहां पूरे दिन बारिश होने के बाद गेहूं की फसल गिरी है वहीं खेतों में पानी नहीं भरा है। शनिवार सुबह 8 बजे संभल जनपद का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। शुक्रवार मध्यरात्रि से शाम 4 बजे तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल खेतों में पूरी तरह से बिछ गई है, जिससे भारी क्षति हुई है। इसके अतिरिक्त, सरसों और आलू की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर आम जनजीवन के स्वास्थ्य पर भी दिख रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, बुखार और जुकाम के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। हालांकि, चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। मौसम बदलने के कारण रोडवेज बसों में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। स्थानीय निवासी फुरकान ने बताया कि ईद के पर्व पर मौसम खुशनुमा हो गया है, लेकिन बारिश से ठंड बढ़ी है और किसानों को नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी सब्जी की फसल खराब होने की जानकारी दी। एक अन्य स्थानीय निवासी नितिन गुप्ता ने बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियों के फैलने की आशंका जताई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण संपन्न:मुफ़्ती अलीहसन ने ईदगाह में इमामत की, प्रशासन रहा मुस्तैद
    Next Article
    गोंडा में 24 घंटे में 110 mm बारिश दर्ज:जलभराव से गोंडा ईदगाह प्रभावित, नगर पालिका ने कड़ी मशक्कत कर निकाला पानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment