Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से गेहूं-मसूर की फसल को नुकसान:एक बीघा में एक क्विंटल गेंहू की उपज, AQI 134 दर्ज; तापमान 38 डिग्री पहुंचा

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 20 मार्च को हुई बारिश से गेहूं, मसूर और लेटा की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, जिले में तेज धूप के साथ तपन बढ़ गई है, हालांकि शाम को तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो रहा है। किसानों के अनुसार, खेतों में तैयार खड़ी गेहूं की फसल का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा खराब हो गया है। यदि दो-तीन दिन और बारिश न होती, तो किसान अपनी फसल काट लेते। तहसील चंदौसी के गांव रचैटा निवासी मेहमद हसन ने बताया कि इस बार फसल अच्छी हुई थी, लेकिन बारिश के कारण गेहूं की उपज आधी रह गई और मसूर तो बिल्कुल भी हाथ नहीं लगी। उन्होंने कहा कि एक बीघा खेत में जहां 2 क्विंटल गेहूं की फसल निकलनी थी, वहां अब मुश्किल से एक से सवा क्विंटल ही निकलेगी। लेटा की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। बुधवार सुबह 8 बजे संभल का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन में इसके 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 134 रहा। दोपहर 12 बजे से देर रात तक बादल छाए रहने और शाम को तेज हवा के साथ बारिश होने की भी संभावना है। मंगलवार शाम को भी तेज हवा चली और हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन दिन में तेज धूप से तपन बढ़ गई। बार-बार बदल रहे मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में बुखार से पीड़ित छोटे बच्चे भर्ती हैं। इसके अलावा, खांसी, जुकाम और बुखार से अन्य लोग भी परेशान हैं। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर चल रही हैं। रोडवेज बसों में भी यात्रियों की आवाजाही सामान्य दिख रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में रोडवेज चौकी के पास युवकों में मारपीट:लात-घूसों और बेल्ट से किया हमला, पुलिस के पहुंचते ही भागे आरोपी
    Next Article
    अप्रैल की शुरुआत में ही 38° पहुंचा पारा:सुबह छाए बादल, दिन चढ़ते ही निकली धूप, 24 घंटे बाद बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment