Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान:गेहूं, सरसों, आलू की फसलें गिरीं; AQI 160, तापमान गिरा, कोहरे की धुंध

    3 hours ago

    2

    0

    संभल में दो दिन की बेमौसम बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इसके चलते गेहूं, सरसों और आलू की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) एक बार फिर बिगड़कर 160 पर पहुंच गया है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से वायु गुणवत्ता प्रभावित हुई है। रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहरी इलाकों में हल्की धूप निकली, जबकि मुरादाबाद रोड पर हल्के कोहरे की धुंध भी देखी गई, इस स्थिति में विजिबिलिटी 200 से 300 मीटर दर्ज की गई है, हालांकि बाद में धूप निकलने के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। दिन में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जो पिछले महीने के मुकाबले 6 डिग्री सेल्सियस कम है। 5 तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को हुई पूरे दिन की बारिश से खेतों में खड़ी गेहूं की तैयार फसल गिर गई है। इसके अलावा, 40 प्रतिशत सरसों और 20 प्रतिशत आलू की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश न होती तो अगले दो-तीन दिनों में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती। फसल बर्बाद होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिख रही हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव और ठंडी हवाओं के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गई है। चंदौसी जंक्शन से लखनऊ जाने वाली सभी ट्रेनें और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। हातिम सराय संभल जंक्शन से बिलारी, राजा का सहसपुर और मुरादाबाद जाने वाली डेमो ट्रेनें दिन में दो चक्कर लगा रही हैं। हालांकि, मौसम बदलने के बाद रोडवेज बसों में सुबह और रात को सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खड़ी रोडवेज बस से टकराई कार में लगी आग:हरदोई में कार सवारों ने कूद कर अपनी जान बचाई, बस का पिछला हिस्सा भी जला
    Next Article
    नवरात्रि के चौथे दिन विंध्याचल धाम में भारी भीड़:मिर्जापुर में सुरक्षा कर्मियों ने संभाली व्यवस्था, भक्त कर रहे दर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment