Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल:दावत से लौटते समय सड़क हादसा हुआ, अज्ञात वाहन ने रौंदा

    4 hours ago

    2

    0

    संभल के गुन्नौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बबराला-मुरादाबाद हाईवे पर भकरौली के पास हुई। दोनों युवक दावत से लौटकर अपने घर सैमला गुन्नौर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, सैमला गुन्नौर निवासी रनवीर सिंह पुत्र बादशाह और सुखपाल पुत्र दर्शन यादव एक ही बाइक पर सवार थे। वे बहजोई क्षेत्र के वागरपुर गांव से दावत खाकर वापस लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे बबराला की तरफ से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों घायलों को गुन्नौर सीएचसी ले जाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। सुखपाल को बदायूं जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। रनवीर यादव का इलाज जारी है। मृतक सुखपाल का पोस्टमार्टम कराया गया। शनिवार शाम करीब 6 बजे जब सुखपाल का शव गांव पहुंचा, तो परिवार में शोक छा गया। सुखपाल मेहनत-मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी मीरा देवी और चार बच्चे, संजू यादव, प्रशांत यादव, बृजेश यादव और बेटी पूजा यादव शामिल हैं। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि सड़क हादसे में गांव सैमला के एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। परिजनों की शिकायत के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 8 लोग घायल:मुंडन संस्कार से लौटते समय हादसा, 2 गंभीर जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    बेटर विद बडी शिविर में बच्चों का शानदार प्रदर्शन:प्रयोग, कला, खेल गतिविधियों से सीखकर विद्यार्थियों ने अभिभावकों को किया प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment