Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटर विद बडी शिविर में बच्चों का शानदार प्रदर्शन:प्रयोग, कला, खेल गतिविधियों से सीखकर विद्यार्थियों ने अभिभावकों को किया प्रभावित

    4 hours ago

    2

    0

    बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ज्ञानव इंटरनेशनल विद्यालय द्वारा आयोजित एक दिवसीय निशुल्क अनुभवात्मक शिविर “बेटर विद बडी” ने शनिवार को नया कीर्तिमान स्थापित किया। शिविर में 400 से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी ने इसे शहर के प्रमुख शैक्षणिक आयोजनों में शामिल कर दिया। शिविर की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जहां विद्यालय के छात्रों ने तिलक लगाकर प्रतिभागियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सबसे आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब विद्यार्थियों ने आंखों पर पट्टी बांधकर अभिभावकों को तिलक लगाया और रंगों की पहचान कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। निदेशक मयंक दुआ, सुरभि दुआ, रंजीता रानी और सी.बी. जडली के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां रखी गईं। साइंस जोन में प्रयोगों के जरिए वैज्ञानिक सोच विकसित की गई, वहीं आर्ट एवं क्राफ्ट के माध्यम से रचनात्मकता को बढ़ावा मिला। इसके अलावा जुम्बा जैसी ऊर्जावान गतिविधि ने बच्चों में खासा उत्साह भर दिया। शिविर के दौरान भोजन और अल्पाहार की भी समुचित व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। अभिभावकों ने शिविर को उपयोगी और यादगार बताते हुए इसकी सराहना की। समापन अवसर पर ज्ञानव इंटरनेशनल स्कूल और ज़ेड किडज़ी सिकंदरा के शिक्षकगण उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे नवाचारपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल:दावत से लौटते समय सड़क हादसा हुआ, अज्ञात वाहन ने रौंदा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मासूम को कुचला, मौत:लकड़ी लादकर ले जाते बच्चा चपेट में आया, मां-पिता समेत परिजनों में मातम पसरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment