Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री की मौत:पुलिस ने कार चालक को जेल भेजा, हाईवे किनारे चारपाई पर सोते समय कार ने रौंदा था

    2 hours ago

    1

    0

    संभल के मेरठ-बदायूं हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे पिता-पुत्री की मौत हो गई। यह घटना बुधवार/गुरुवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें रौंद दिया। कार ने चारपाई को टक्कर मारने के बाद बिजली के खंभे को तोड़ते हुए एक ई-रिक्शा में भी टक्कर मारी। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिवार और गांव के लोग जाग गए। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय सलीम पुत्र वहीद और उनकी 8 वर्षीय बेटी अलशिफा के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पिता-पुत्री को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि उनकी मौत काफी पहले हो चुकी थी। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव दुवारी कलां में हुई। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि कार चालक चांद पुत्र शमशाद निवासी गांव जतकी, थाना जरीफनगर, जनपद बदायूं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मृतक के भाई साबिर पुत्र वाहिद की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 281, 324(4) के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत:महराजगंज में 6वीं पास झोलाछाप गिरफ्तार, जांच जारी
    Next Article
    अम्बेडकर नगर में युवक का शव मिला:पीठ पर चोट के निशान, हत्या की आशंका, पुलिस ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment