Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में भाकियू असली के संस्थापक सदस्य का निधन:आंधी में बाइक पेड़ से टकराने से घायल हुए थे, मेरठ में इलाज चल रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन असली (अराजनैतिक) के संस्थापक सदस्य समरपाल सिंह उर्फ मुलायम सिंह यादव (48) का मेरठ के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 17 अप्रैल को आंधी के दौरान हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जब उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई थी। उक्त सड़क हादसा संभल जनपद के थाना नखासा क्षेत्र में भदरौला और फतेहपुर भाऊ गांवों के बीच हुआ था। समरपाल सिंह, जो गांव भटूरा के निवासी थे, 17 अप्रैल की शाम को प्राचीन श्रीप्रकेटेश्वर महादेव मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें पहले संभल के एक अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ ले जाया गया, जहां वे 19 अप्रैल से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे और वहीं उनका निधन हो गया। किसान नेता के निधन से उनके परिजनों, ग्रामीणों और पूरे संगठन में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार अमरोहा के तिगरी गंगा घाट पर किया गया, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह, चौधरी संजीव गांधी, राजपाल सिंह यादव, जयवीर सिंह यादव, दिलशाद, दिनेश सिरोही, दीपक शर्मा, अर्जुन सहित भारतीय किसान यूनियन असली के कई सदस्य शामिल हुए। समरपाल सिंह अपने पीछे पत्नी मनजीत कौर, 22 वर्षीय बेटी मिताली और 20 वर्षीय बेटे प्रांजल धारीवाल को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी ग्रेजुएशन कर रही है, जबकि बेटा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा है। समरपाल सिंह उर्फ मुलायम सिंह ने भारतीय किसान यूनियन असली के कई महत्वपूर्ण आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। इनमें दिल्ली किसान आंदोलन, गन्ना विभाग के 'हिटलर शाही' आदेश का विरोध, भदरौला गन्ना क्रय केंद्र को असमोली चीनी मिल से पुनः जुड़वाने का आंदोलन और मध्य गंगानहर की भूमि अधिग्रहण में किसानों को 42% सोल्वेसियम रेट, पुनर्वास रेट व सर्किल रेट का चार गुना रेट दिलवाने का आंदोलन प्रमुख हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:चार सगे भाई गिरफ्तार, 91 लाख से ज्यादा रकम बरामद
    Next Article
    जालौन में ईंधन-गैस की आपूर्ति सुनिश्चित:डीएम ने पर्याप्त स्टॉक बताया, कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment