Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बेबीरानी मौर्य का विपक्ष पर हमला:बोलीं- सपा-कांग्रेस ने महिलाओं का हक छीना, 2027 चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य संभल में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आजम कुरैशी की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और महिला आरक्षण बिल को लेकर दोनों दलों को घेरा। मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होता तो मुस्लिम बहनें भी सांसद और विधायक बन सकती थीं, लेकिन सपा-कांग्रेस समेत विपक्ष ऐसा नहीं चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने महिलाओं का अपमान किया है, जिसका खामियाजा उन्हें 2027 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। ‘33% आरक्षण लाना चाहते थे प्रधानमंत्री’ बेबीरानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री की मंशा साफ थी और वे विधानसभा व लोकसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते थे। लेकिन DMK, TMC, सपा और कांग्रेस ने मिलकर इस बिल को पास नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नहीं चाहता कि उनके परिवार के बाहर की महिलाएं राजनीति में आगे आएं। गरीब और मुस्लिम महिलाओं को लेकर उठाए सवाल मंत्री ने सवाल किया कि क्या गरीब, दलित, पिछड़ी, सवर्ण या मुस्लिम महिलाएं राजनीति में आगे नहीं आ सकती थीं? उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष सच में महिलाओं और मुस्लिमों का हितैषी होता तो बिल को पास होने देता। खड़गे के बयान को बताया ‘ओछी मानसिकता’ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री को ‘आतंकवादी’ कहने और बाद में माफी मांगने के मुद्दे पर मौर्य ने इसे ओछी मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि देश के लिए काम कर रहे व्यक्ति के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल निंदनीय है। बेबीरानी मौर्य ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईस्कूल में 80 प्रतिशत से कम मिलने पर जहर खाया:इलाज के दौरान मौत, गोंडा में हास्पिटल जाते समय बोली- भाभी मुझे माफ कर दो
    Next Article
    मिर्जापुर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी विंध्याचल धाम पहुंचीं:दर्शन के बाद वाराणसी के लिए रवाना, कॉरिडोर की सराहना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment