Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी विंध्याचल धाम पहुंचीं:दर्शन के बाद वाराणसी के लिए रवाना, कॉरिडोर की सराहना की

    2 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी गुरुवार को आस्था की नगरी मिर्जापुर स्थित विंध्याचल धाम पहुंचीं। उन्होंने जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उनके आगमन को लेकर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। धाम पहुंचने के बाद शिल्पा शेट्टी सीधे मंदिर के गर्भगृह में गईं। वहां तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा के सानिध्य में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की। अभिनेत्री ने मां विंध्यवासिनी के चरणों में माथा टेककर देश की खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि और विश्व शांति की कामना की। दर्शन-पूजन के उपरांत शिल्पा शेट्टी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, "मां के दरबार में आकर मन को अद्भुत शांति मिली है। यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा बहुत सकारात्मक है, जो मुझे हर बार यहां आने के लिए प्रेरित करती है।" उन्होंने विंध्याचल धाम के विशेष धार्मिक महत्व और आत्मिक सुकून की बात कही। इसके बाद अभिनेत्री ने मंदिर क्षेत्र में नवनिर्मित कॉरिडोर का अवलोकन किया। उन्होंने कॉरिडोर की भव्यता, साफ-सफाई और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं की सराहना की। शिल्पा शेट्टी ने कहा कि कॉरिडोर बनने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी और दर्शन व्यवस्था अधिक सुगम व व्यवस्थित हुई है। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी रही। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पर्याप्त इंतजाम किए थे, जिससे दर्शन-पूजन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई। पूजा-अर्चना के बाद शिल्पा शेट्टी विंध्याचल से वाराणसी के लिए रवाना हो गईं। उनके इस दौरे को धार्मिक आस्था और पर्यटन दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र की प्रसिद्धि बढ़ने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में बेबीरानी मौर्य का विपक्ष पर हमला:बोलीं- सपा-कांग्रेस ने महिलाओं का हक छीना, 2027 चुनाव में परिणाम भुगतने की चेतावनी
    Next Article
    ताजुश्शरिया उर्स पर सुरक्षा का पहरा, चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस:ड्रोन से घरों की छतों पर ईंट-पत्थरों की जांच, वालंटियर्स ने संभाला मोर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment