Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में अस्थमा-एलर्जी मरीजों को कराया विशेष योगाभ्यास:45 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल, योग सप्ताह के पांचवें दिन 180 से अधिक लोगों ने किया योग

    1 hour ago

    2

    0

    संभल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के पांचवें दिन शुक्रवार को संभल में बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में एलर्जी और अस्थमा के मरीजों के लिए विशेष योग सत्र आयोजित किया गया। साथ ही उन्हें ‘श्वासारि क्वाथ’ काढ़ा वितरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 45 लोगों के रक्त नमूने लेकर विभिन्न जांचों के लिए भेजे गए। नगर पालिका परिषद संभल की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के तहत कोतवाली क्षेत्र स्थित शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में सुबह 5 बजे से 7:10 बजे तक शिविर आयोजित किया गया। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति के योगाचार्यों ने 180 से अधिक लोगों को योग और प्राणायाम का अभ्यास कराया। 21 जून तक चलेंगे योग सप्ताह के कार्यक्रम आयोजकों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के कार्यक्रम 15 जून से 21 जून तक आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसील क्षेत्रों में भी विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान हवन में आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की गई। अस्थमा और एलर्जी मरीजों को बताए विशेष आसन भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पश्चिमी संगठन मंत्री एवं कोषाध्यक्ष योगाचार्य कुलदीप ऐरन, योग शिक्षक संजय देवल और महिला योग शिक्षिका कृष्णा रानी (पिंकी ग्रेवाल) ने योग सत्र का संचालन किया। योगाचार्यों ने अस्थमा और एलर्जी से पीड़ित लोगों को घर पर प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे तक संबंधित योगासन करने की सलाह दी। पतंजलि के तहसील प्रभारी विकास वर्मा ने बताया कि मरीजों को उष्ट्रासन, वज्रासन, मत्स्यासन, भुजंगासन और गोमुखासन जैसे आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके अलावा उज्जायी और कपालभाति प्राणायाम भी करवाए गए। हंसने से फेफड़ों को मिलती है मजबूती: कुलदीप ऐरन योगाचार्य कुलदीप ऐरन ने कहा कि फेफड़ों में हमेशा कुछ मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड बनी रहती है। उन्होंने कहा कि हंसने से यह गैस बाहर निकलती है, जिससे फेफड़ों को मजबूती मिलती है। उनका कहना था कि हंसी केवल मानसिक प्रसन्नता ही नहीं देती, बल्कि श्वसन तंत्र के लिए भी लाभकारी होती है। 45 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच भी की गई। ल्यूपिड प्रोफाइल, विटामिन-डी, एलएफटी और केएफटी जांच के लिए 45 लोगों के रक्त नमूने लिए गए। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों को ‘श्वासारि क्वाथ’ काढ़ा भी वितरित किया गया। ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम में अजय रस्तोगी, अशोक गुप्ता, भूरेलाल भारद्वाज, प्रियांशु जैन एडवोकेट, अनुज गुप्ता, नीरज रस्तोगी, धीरेंद्र सिंह, संजीव सिंघल, अनिल गोयल, संजय गुप्ता, विवेक गोयल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, संजय मराठा, बीनू अग्रवाल, राजीव गुप्ता, आकाश चौहान, कुलदीप शर्मा, मधु गुप्ता, सीमा आर्य, अनीता अग्रवाल, मधु खुराना, साधना पूठिया, बबली आर्य, अंजू गुप्ता, रितु रस्तोगी, सारिका गर्ग, सिद्धि गुप्ता तथा भाजपा सभासद चंचल सनी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 41°C पहुंचा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल:लू का अलर्ट जारी, 50 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
    Next Article
    13 साल के लड़के को स्कॉपियो में खींच ले गए:प्रयागराज में भाई के सामने घटना, बोला- चेहरे पर नकाब बांध रखा था गाड़ी में बैठे लोगों ने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment