Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह की मौत:सड़क हादसे में गई जान, दो दोस्त भी घायल

    3 hours ago

    1

    0

    संभल में एक सड़क हादसे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व नगर कार्यवाह विजय शर्मा (55) की मौत हो गई। इस हादसे में उनके दोस्त धर्मप्रकाश (57) घायल हो गए। दोनों देर रात एक जागरण कार्यक्रम से लौट रहे थे। विजय शर्मा वर्तमान में नगर पंचायत बबराला में संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। उनके घायल दोस्त धर्मप्रकाश का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा संभल जनपद की कोतवाली गुन्नौर के बबराला-बदायूं रोड पर नेहरू चौक के पास हुआ। घटना देर रात करीब 1 बजे की है। विजय शर्मा बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला कॉलोनी गेट के निवासी थे, जबकि धर्मप्रकाश बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के रहने वाले हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने विजय शर्मा को मृत घोषित कर दिया। धर्मप्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद सुबह रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद विजय शर्मा के परिजन अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बुलंदशहर निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है और एक घायल है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, क्योंकि घायल व्यक्ति अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में गायों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन:केंद्रीय कानून और गौ पालन मंत्रालय बनाने की मांग
    Next Article
    बंगाल चुनाव के बीच बड़ा फैसला, DGP सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment