Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में गायों की सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन:केंद्रीय कानून और गौ पालन मंत्रालय बनाने की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    कन्नौज में गौ सम्मान आवाहन अभियान के सदस्यों ने सोमवार दोपहर सदर तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गायों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गौ पालन मंत्रालय की स्थापना की मांग करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। अभियान के सदस्यों ने एसडीएम सदर के कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन जॉइंट मजिस्ट्रेट वैशाली को सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन के सदस्यों ने कहा कि गायें भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का जीवंत प्रतीक हैं, लेकिन वर्तमान में वे सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए, गायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय कानून और गौ पालन मंत्रालय की स्थापना आवश्यक है। गायों की सुरक्षा की मांग कर रहे बाबा अर्जुन दास ने बताया कि देशभर में इस संबंध में कानून बनाने की मांग उठ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून नहीं बनाया गया, तो अगले वर्ष दिल्ली में एक विशाल जनसमूह द्वारा अहिंसक और शांतिपूर्ण ढंग से संकीर्तन और पत्र लेखन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर के नागरिक शामिल होंगे। इस अवसर पर श्यामजी मिश्रा, मोहित सिंह, शिवा चतुर्वेदी, कुलदीप दुबे, अनुराग सिंह, धीरज मिश्रा, प्रबल ठाकुर, मयंक अग्निहोत्री, धीरज कटियार, विशाल शुक्ला, आकाश मिश्रा, जितेंद्र सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में नहर में डूबे युवक का शव मिला:शाहजहांपुर में झाड़ियों में फंसा था, तीन दोस्तों के साथ नहाने गया था
    Next Article
    संभल में आरएसएस के पूर्व नगर कार्यवाह की मौत:सड़क हादसे में गई जान, दो दोस्त भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment