Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में 5 बीघा गेहूं की फसल राख:किसान को ₹70,000 का नुकसान, दो घंटे में आग पर काबू पाया

    4 hours ago

    2

    0

    संभल जिले में मंगलवार शाम खेत में खड़ी पांच बीघा गेहूं की फसल आग लगने से जलकर राख हो गई। इस घटना में किसान को लगभग 70,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और किसानों की कड़ी मशक्कत के बाद करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के सराय ब्राह्मण गांव की है। किसान रूप किशोर पुत्र नेत्रपाल को मंगलवार शाम करीब 6 बजे खेत में आग लगने की सूचना मिली। गुन्नौर तहसील क्षेत्र में इस बार बारिश और ओलावृष्टि कम होने के कारण गेहूं की फसल अच्छी हुई थी। किसान रूप किशोर ने अपनी फसल काट कर खेत में इकट्ठा कर ली थी और थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालने की तैयारी कर रहे थे। अचानक पांच बीघा खेत में रखी गेहूं की फसल आग की लपटों में घिर गई। आग लगने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण खेत पर एकत्र हो गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर बर्बाद हो चुकी थी। पीड़ित किसान रूप किशोर ने जुनावई निवासी मोहर सिंह यादव से यह खेत बटाई पर लिया था। दोनों के बीच यह समझौता हुआ था कि प्रति बीघा तीन कुंतल गेहूं की फसल खेत मालिक मोहर सिंह यादव को दी जाएगी, जबकि शेष फसल किसान की होगी। किसान के अनुसार, एक बीघा में लगभग 5 से 6 कुंतल गेहूं की पैदावार हुई थी। बाजार में गेहूं 2500 रुपये प्रति कुंतल के भाव से बिक रहा है। इस हिसाब से किसान को कुल लगभग 70,000 रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि उन्हें खेत में आग लगने की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि यदि इस संबंध में कोई शिकायत प्राप्त होती है, तो जांच करते हुए नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौरीगंज रेलवे स्टेशन का अधिकारियों ने किया निरीक्षण:कांग्रेस शिक्षक संघ ने DRM को सौंपा ज्ञापन, ट्रेनों के ठहराव की मांग
    Next Article
    गैंगस्टर को 7 साल बाद 7 साल की कैद:चोरी और लूट की वारदातों के गैंग का था लीडर, 7 जून 2018 का है मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment