Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के गुमसानी में अंबेडकर जयंती मनाई:135वीं जयंती पर शोभायात्रा निकली, गांधी-अंबेडकर-भगत सिंह की झांकियां शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    संभल जिले की असमोली तहसील के गुमसानी गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी शामिल हुए। यह जयंती प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अंबेडकर जयंती के दो दिन बाद आयोजित की गई। शोभायात्रा शाम 6 बजे शुरू होकर डेढ़ घंटे तक चली और शाम 7:30 बजे संपन्न हुई। शोभायात्रा से पहले, गुमसानी स्थित अरिल नदी के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा के दौरान महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान लोग 'बाबा साहब अमर रहें' और 'जय भीम' के नारे लगाते हुए नाच-गा रहे थे। लोगों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान के निर्माता और दलित समाज के उत्थान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। इस शोभायात्रा में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लोग एकजुट होकर शामिल हुए, जो सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बना। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव गुमसानी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। शोभायात्रा में एई सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह उर्फ नीटू, ठाकुर वीरपाल सिंह, राजीव सिंह, मुकेश सिंह, रंजीत सिंह, लाल नरेश सिंह, दिनेश कुमार, हर्षित प्रधान, ऋषिराज सिंह, मास्टर विजेंद्र सिंह, राजीव गौतम, पवन सिंह, अजय अंबेडकर, जयप्रकाश और मानक चंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। देखें तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालु शामिल, 5 किलोमीटर मार्ग पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    Next Article
    बेकाबू बग्घी की टक्कर से हादसा:बस्ती में ट्रक मालिक की मौत, गर्दन-जबड़ा बुरी तरह जख्मी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment