Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल की गंगा में डूबा युवक लापता:72 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, NDRF और गोताखोर तलाश में

    2 hours ago

    1

    0

    संभल की गंगा नदी में डूबे फर्रुखाबाद के एक युवक का 72 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। यह घटना जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव असादपुर स्थित अस्थाई गंगा घाट पर हुई। लापता युवक की पहचान फर्रुखाबाद जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गुपुर गांव निवासी परवल सिंह (24) पुत्र नीरज चौहान के रूप में हुई है। स्थानीय गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। पुलिस प्रशासन ने शव को आगे बहने से रोकने के लिए गंगा में कई स्थानों पर जाल लगवाए हैं। जुनावई थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने शुक्रवार शाम 06 बजे बताया कि परवल सिंह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे गंगा में स्नान करने गया था। स्नान के दौरान वह एक गहरे गड्ढे में डूब गया और तब से लापता है। पुलिस के अनुसार, शासन से खनन की मंजूरी मिलने के बाद गंगा में एक किलोमीटर लंबा अस्थाई पुल बनाया गया था। हालांकि, खनन का काम अभी शुरू नहीं हुआ था और उसकी तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी प्रक्रिया के दौरान गंगा में एक गहरा गड्ढा बन गया था। मुंशी परवल सिंह जब स्नान करने गया, तो वह इसी गहरे गड्ढे में डूब गया। काफी देर तक बाहर न आने पर अन्य मजदूरों ने शोर मचाकर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे और वे भी तलाश में जुटे हैं। पुलिस की ओर से भी दो टीमें लगाई गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा जंक्शन पर युवक का शव मिला:यात्रियों ने जीआरपी को सूचना दी, शिनाख्त नहीं हो सकी
    Next Article
    छेड़खानी दोषी को 4 साल की जेल:साढ़े 5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment