Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के चामुंडा मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला संपन्न:अंतिम दिन 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महाआरती में 1000 लोग शामिल हुए

    3 hours ago

    1

    0

    संभल के सिद्धपीठ मां चामुंडा देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला संपन्न हो गया। नवरात्र के अंतिम दिन 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इस दौरान मां के भवन को फूलों से सजाया गया और मंदिर लाइटों की रोशनी से जगमगा उठा। मां सिद्धिदात्री की महाआरती में करीब 1000 भक्त शामिल हुए। शुक्रवार को संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला हल्लू सराय स्थित प्राचीन श्रीचामुंडा मंदिर में 9 दिवसीय चैत्र नवरात्र मेले का समापन हुआ। अंतिम दिन भोर 04 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, जो दोपहर में भी बंद नहीं हुए। हवन में आहुतियां दी गईं और रात्रि 07:30 बजे मां सिद्धिदात्री की महाआरती का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान पंकज अग्रवाल ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की, जबकि राजीव अग्रवाल और शिल्पी अग्रवाल ने भी आरती में भाग लिया। नवरात्र की नवमी तिथि को मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस स्वरूप की पूजा से साधकों को जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता मिलती है। मां सिद्धिदात्री को महालक्ष्मी का ही एक स्वरूप माना जाता है, जो भक्तों के जीवन में धन, वैभव और खुशहाली लाती हैं। श्रद्धालु राजेंद्र ने बताया कि रामनवमी और अयोध्या में भगवान श्री राम के तिलक के कारण आज मंदिर में भारी भीड़ थी। उन्होंने इसे मां के अंतिम नवरात्र का विशेष दिन बताया। एक अन्य श्रद्धालु मोनू ने कहा कि यह संभल का प्रसिद्ध मंदिर है, जहां नवरात्र में मां ज्वाला देवी के साथ मां दुर्गा के दर्शन होते हैं। उन्होंने मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक होने और दूर से भक्तों के आने की बात कही। मंदिर के महंत मुरली सिंह ने जानकारी दी कि यह मंदिर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की कुलदेवी का है और संभल शहर के बसने के समय से ही माता का स्थान है। उन्होंने मां की कृपा से 9 दिवसीय नवरात्र मेले के सफलतापूर्वक संपन्न होने की बात कही। देखें फोटो…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमार गोमती ग्रीन्स सोसाइटी में रामनवमी पर शोभायात्रा निकाली:बच्चों ने भगवान राम-सीता का रूप धरा, रामलला के जयकारे लगे
    Next Article
    सस्पेंस से लबरेज है 8 एपिसोड वाली मर्डर मिस्ट्री सीरीज, सपने में भी नहीं सोचा होगा दिमाग हिलाने वाला क्लाइमेक्स, बेहतरीन है रेटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment