Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के बहजोई में दो घरों में चोरी:4 महीने पहले 20 लाख की वारदात, डीआईजी की फुट पेट्रोलिंग के बावजूद घटना

    2 hours ago

    2

    0

    संभल जिले के बहजोई कस्बा क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर नकदी और आभूषण चुरा ले गए। यह घटना ऐसे समय में हुई है जब चार महीने पहले हुई 20 लाख रुपये की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। यह वारदात जनपद संभल की तहसील चंदौसी के थाना बहजोई कस्बा क्षेत्र के चितौरा रोड स्थित नई बस्ती में गुरुवार/शुक्रवार की मध्यरात्रि को हुई। अज्ञात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। रहीश सैफी के मकान में चोर छत के रास्ते घुसे, जब वह रात में छत पर सो रहे थे। चोरों ने घर से करीब एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। सुबह परिवार के सदस्यों को घटना का पता चला। इसी मोहल्ले में अब्दुल अजीज के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। यहां से लगभग दस हजार रुपये नकद, 2000 रुपये का नोटों का हार, कपड़े और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी मोहल्ले में कई चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। लगभग चार महीने पहले उर्मान मलिक, अकलीम, मास्टर सफीक और शेर मोहम्मद के घरों से करीब 20 लाख रुपये का सामान चोरी हुआ था, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्रवासियों में आक्रोश है और वे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। कार्यवाहक थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि दो घरों में चोरी की घटना दर्ज की गई है और मामले की जांच की जा रही है। आपको बता दें कि संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई अपनी शादी के चलते छुट्टी पर हैं, वहीं मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने जनपद समय कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कमान संभाली है, जहां बीते दिन गुरुवार को डीआईजी ने फोर्स के साथ कस्बा क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की वहीं रात को चोरी हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में खतरनाक स्टंट, 3 बाइक जब्त:वीडियो के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, 30,500 का चालान
    Next Article
    गाजियाबाद की राजनगर सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग:30 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment