Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के 53 किसान नेताओं को जमानत मिली:5 दिन बाद जेल से रिहा, भाजपा-सपा नेताओं ने किया स्वागत

    1 hour ago

    2

    0

    संभल की एसडीएम कोर्ट से शांतिभंग के आरोप में जेल भेजे गए 53 किसान नेताओं को आज जमानत मिल गई है। रिहाई के बाद इन सभी नेताओं का मुरादाबाद से संभल तक भव्य स्वागत किया गया, जिसमें कुंदरकी, बिलारी और चंदौसी जैसे स्थानों पर भी अभिनंदन किया गया। किसान नेता मंगलवार को जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र में खनन के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। भाकियू (असली) से जुड़े इन नेताओं को बीती 19 मार्च को उपजिला मजिस्ट्रेट गुन्नौर अवधेश कुमार सिंह के आदेश पर जेल भेजा गया था। मुरादाबाद जेल से रिहाई के बाद जेल गेट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भाजपा नेता संजीव यादव ने किसान नेताओं को फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। उन्हें चाय, नाश्ता और फल भी वितरित किए गए। वहीं, गुन्नौर से समाजवादी पार्टी के विधायक रामखिलाड़ी यादव के पुत्र अखिलेश यादव भी जेल गेट पर पहुंचे और किसान नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके प्रति समर्थन जताया। हालांकि, पांच अन्य किसान नेता अभी भी जेल में हैं, जिनकी रिहाई के आसार फिलहाल नहीं दिख रहे हैं। इन पर गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं। इनमें केदारी सिंह पुत्र बाबूराम, सुभाष पुत्र होशियार (दोनों निवासी अहरौला नौआबाद, थाना जुनावई), राजपाल सिंह यादव पुत्र रामेश्वर (निवासी अजहरा, थाना कैलादेवी), ऋषिपाल पुत्र जोरावर (निवासी भागनगर उर्फ मनिहार नंगला, थाना धनारी) और दिलीप उर्फ टीटू पुत्र कालीचरन (निवासी ईशमपुर टांडा, थाना गुनौर, जनपद संभल) शामिल हैं। भाकियू (असली) के राष्ट्रीय महासचिव ऋषिपाल सिंह और जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह यादव सहित इन पांचों नेताओं को रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में अंबेडकर-प्रतिमा तोड़ने पर BJP नेता का विवादित ऐलान:कहा- आरोपी के हाथ काटकर लाने वाले को 11 लाख का इनाम
    Next Article
    CSJMU और फिनएक्स के बीच हुआ समझौता:MBA छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री-आधारित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोग्राम का लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment