Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU और फिनएक्स के बीच हुआ समझौता:MBA छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री-आधारित फाइनेंशियल सर्विसेज प्रोग्राम का लाभ

    3 hours ago

    2

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्रों के लिए बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर में करियर बनाने का शानदार मौका आने वाला है। यूनिवर्सिटी के 'स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट' और देश की जानी-मानी संस्था 'फिनएक्स' (FinX) के बीच एक समझौता (MoU) हुआ है। इसके तहत अब कैंपस में 'MBA इन फाइनेंशियल सर्विसेज' का खास प्रोग्राम शुरू किया जाएगा, जो पूरी तरह से इंडस्ट्री की जरूरतों पर आधारित होगा। सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, अब लाइव प्रोजेक्ट्स पर होगा फोकस अक्सर देखा जाता है कि डिग्री लेने के बाद भी छात्रों को मार्केट की समझ नहीं होती। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस कोर्स को तैयार किया गया है। नए पाठ्यक्रम में छात्रों को बैंकिंग, फाइनेंशियल मार्केट्स, निवेश, वेल्थ मैनेजमेंट, फिनटेक और रिस्क मैनेजमेंट जैसे विषयों की प्रैक्टिकल जानकारी दी जाएगी। खास बात यह है कि छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही लाइव प्रोजेक्ट्स, इंटर्नशिप और इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर की जरूरतों के हिसाब से तैयार होंगे छात्र यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि इस तरह के समझौतों से छात्रों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा, जिससे उनके लिए नौकरी पाना आसान हो जाएगा। वहीं फिनएक्स के सीईओ हिमांशु व्यापक ने कहा कि यह पहल इंडस्ट्री और एकेडमिक्स के बीच की दूरी को कम करने के लिए की गई है। इस कोर्स को करने वाले छात्रों के पास फाइनेंस की दुनिया में बेहतर करियर बनाने के बेहतरीन अवसर होंगे। इन क्षेत्रों में मिलेगी एक्सपर्ट ट्रेनिंग इस समझौते के बाद अब छात्रों को न केवल डिग्री मिलेगी बल्कि उन्हें इंडस्ट्री के बड़े सर्टिफिकेट्स भी हासिल करने का मौका मिलेगा। प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आज के दौर की नई तकनीकों जैसे फिनटेक और एडवांस रिस्क मैनेजमेंट में माहिर बनाना है। इससे कानपुर के छात्रों को बड़ी कंपनियों और बैंकों में सीधे एंट्री मिल सकेगी। समझौते के दौरान यूनिवर्सिटी के कुलसचिव राकेश शर्मा और स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट के निदेशक प्रो. सुधांशु पांडिया मौजूद रहे। इसके अलावा प्रो. अंशु यादव, प्रो. नीरज कुमार सिंह, डॉ. चारु खान, डॉ. सुरेन्द्र कुमार, डॉ. विवेक सिंह सचान, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव और वंश शाही सहित कई अन्य सदस्यों ने इस नई पहल का हिस्सा बनकर इसे छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल के 53 किसान नेताओं को जमानत मिली:5 दिन बाद जेल से रिहा, भाजपा-सपा नेताओं ने किया स्वागत
    Next Article
    CSJMUमें अब हकीकत में बनेगा AI:शिक्षकों को मिलेंगे 10 लाख तक, बनाने होंगे स्मार्ट गैजेट्स और ऐप्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment