Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई हाईस्कूल परिणाम जारी, श्रद्धा गुप्ता ने किया टॉप:महोबा में 97.20% अंक हासिल कर बनीं जिला टॉपर

    6 hours ago

    2

    0

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने बुधवार शाम हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा श्रद्धा गुप्ता ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के घरों में जश्न का माहौल है। कुलपहाड़ तहसील के कस्बा बेलाताल निवासी किराना व्यापारी धर्मेंद्र गुप्ता की बेटी श्रद्धा गुप्ता ने अपनी कड़ी मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है। श्रद्धा ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है। उन्होंने सभी विषयों की नियमित पढ़ाई की और विद्यालय के अलावा छात्रावास में भी कठिन परिश्रम किया। शहर के संत जोसफ्स स्कूल की छात्रा प्रज्ञा पाराशर ने 96.80 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि रामजी गुप्ता ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तन्मय सिंह निरंजन, अर्पित रावत, जोगिंदर सिंह और प्रियांश साहू ने भी 96 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जानने को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता थी। शाम को परिणाम घोषित होते ही बेहतर अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीबीएसई 10वीं परिणाम घोषित, माहविश नूर ने किया टॉप:संतकबीरनगर के छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए
    Next Article
    बागपत में 3 गाड़ियों की भिड़ंत में 3 लोग घायल:दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर पर हुआ हादसा, दो बच्चे भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment