Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीबीएसई 10वीं का परिणाम घोषित:अहान सिन्हा 99.60% अंक प्राप्त कर जिले में रहे अव्वल

    6 hours ago

    2

    0

    सीबीएसई बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। घोषित परिणामों में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहराया। जगदीशपुर स्थित इंडोरामा पब्लिक स्कूल के अहान सिन्हा ने 99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी विद्यालय की अवनी कंसल ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। डीएवी एचएएल स्कूल के अभिषेक सिंह ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अमेठी के तारापुर स्थित केपीएस के अभिनव मिश्र ने 97.80 प्रतिशत अंक हासिल किए। जवाहर नवोदय विद्यालय के आराध्य ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। एमिटी स्कूल के श्रेयांश सिंह ने 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं, एसजेएस पब्लिक स्कूल गौरीगंज के छात्र अक्षत सिंह ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने स्कूल में टॉप किया। केपीएस तारापुर के शाश्वत गौतम ने 97.6 प्रतिशत और प्रियांशु सिंह ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। डीएवी एचएएल के अथर्व सेन ने भी 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इंडोरामा पब्लिक स्कूल ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी अपनी श्रेष्ठता बरकरार रखी। जिले के पहले और दूसरे स्थान पर इसी स्कूल के छात्रों का कब्जा रहा। छात्र-छात्राओं की सफलता पर स्कूलों के साथ ही परिजनों में भी खुशी का माहौल देखा गया। विद्यालय के शिक्षकों ने सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरुक्षेत्र के सक्षम के CBSE 10वीं में 99.6% अंक:इसरो में साइंटिस्ट बनने का सपना, 3 सब्जेक्ट में पूरे नंबर मिले
    Next Article
    भ्रष्टाचारियों के खिलाफ बालेन शाह का 'मास्टरस्ट्रोक', नेपाल में अब वो होगा जो शायद ही किसी ने सोचा होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment