Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ROB स्लैब गिरा..पर ठेकेदार भरेगा सिर्फ 2500 रुपए जुर्माना:चंदौली में 16 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा, सिर्फ लापरवाही की FIR

    6 hours ago

    2

    0

    यूपी के चंदौली में 16 करोड़ रूपए की लागत से बन रहा रेलवे के ROB का एक बड़ा स्लैब भरभराकर ढह गया। मौके पर काम कर रहा एक मजदूर घायल हो गया। गनीमत से कोई जनहानि नहीं हुई। दर्जनों मजदूर बाल-बाल बच गए। पर इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद आरोपी ठेकेदार को या तो सिर्फ 2500 रुपए का जुर्माना भरना पड़ेगा या फिर सिर्फ तीन महीने की जेल काटनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि साइट पर बिना इंजीनियर के ही काम चल रहा था। निर्माण में उपयोग सामग्रियां भी मानक के अनुरूप नहीं थीं। जिसके चलते शुक्रवार को स्लैब भरभराकर गिर गया था। घटना के कार्यदारी संस्था के लोग मौके से गायब हो गए। रेलवे के अधिकारी तक मौके पर नहीं पहुंचे। घटना को लेकर क्षेत्रीय सपा सांसद और उनके कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। उनके पहुंचने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। सपा सांसद ने पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी। जिसके बाद आनन-फानन में ठेकेदार के खिलाफ हल्की धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित बनौली खुर्द गांव के पास का है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए... बुधवार की देर रात में हावड़ा-गया रेल रूट पर रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के स्लैब ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान स्लैब अचानक गिर गया। जिसमें एक मजदूर गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बनौली खुद गांव के पास यह निर्माण कार्य पिछले तीन साल से चल रहा था। 18 मार्च की देर रात दो पिलरों के बीच स्लैब की ढलाई के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर रेलवे या संबंधित विभाग के अधिकारी भी तत्काल नहीं पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मौके पर बिना किसी इंजीनियर की मौजूदगी के ढलाई का काम कराया जा रहा था। साथ ही, निर्माण सामग्री भी मानकों के अनुरूप नहीं थी, जिसके चलते स्लैब भरभराकर गिर गया। हादसे में एक मजदूर घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार्यदायी संस्था के लोग मौके से गायब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सपा सांसद वीरेंद्र सिंह और विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मौके पर पहुंच गए। उनके पहुंचने से पहले ही प्रशासन सक्रिय हो गया और एसडीएम दिव्या ओझा व सीओ देवेंद्र कुमार मौके पर मौजूद रहे। सांसद ने पूरे मामले की तकनीकी जांच की मांग करते हुए पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इसी मांग को लेकर वह मौके पर ही धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। सांसद का दावा- एक मजदूर की मौत छिपा रहा प्रशासन सांसद वीरेंद्र सिंह ने यह भी दावा किया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वहीं वहीं, सपा के पूर्व विधायक मनोज सिंह ‘डब्लू’ ने भी सरकार और अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। खेत से पानी के रिसाव के कारण स्लैब गिरा एसडीएम दिव्या ओझा ने घटना का कारण खेत से पानी के रिसाव के चलते सपोर्ट पाइप का मिट्टी में धंसना बताया। हालांकि, इस पर सपा सांसद ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि प्रशासन दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। बस लापरवाही की धारा में मुकदमा सपा सांसद के धरने के दबाव में अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने आरोपी ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पर पुलिस ने ठेकेदार पर बेहद हल्की धारा बीएनएस-125 (लापरवाही और जल्दबाजी में गुणवत्ता रहित काम करना) में मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसमें अधिकतम 2500 रुपए जुर्माना और जुर्माने का भुगतान न करने पर अधिकतम 3 महीने की जेल का प्रावधान है। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… झांसी में आकाशीय बिजली गिरने से बारुद फैक्ट्री में विस्फोट:मैनेजर के ड्राइवर की मौत, छत उड़ गई; 10Km दूर तक सुनाई दिया धमाका झांसी में इंडो गल्फ फैक्ट्री (बारुद फैक्ट्री) में शुक्रवार देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से भीषण विस्फोट हो गया। फैक्ट्री की छत उड़ गई और आग लग गई। फैक्ट्री का एक हिस्सा पूरी तरह जमींदोज हो गया। कुछ देर बाद मैनेजर स्टाफ के साथ अंदर गए। तभी दोबारा तेज धमाका हुआ। इस दौरान भारी चीज मैनेजर के ड्राइवर के सिर में जा लगी। वह लहुलुहान होकर गिर गए। इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में युवक की नहर में गिरकर मौत:भैंस चराते समय मिर्गी का दौरा पड़ने से हादसा
    Next Article
    जयंत चौधरी को मिले जेड श्रेणी सुरक्षा:सपा विधायक सहित भाजपा के फायरब्रांड नेता ने जताई नाराजगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment