Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऋषिकेश के चीला नहर में बहा यूपी का युवक:दोस्तों के साथ आया था, सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से हादसा

    3 hours ago

    2

    0

    ऋषिकेश घूमने आए तीन दोस्तों में से एक युवक चीला नहर में बह गया। यह घटना सेल्फी लेने के दौरान हुई। युवक की तलाश में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, जनपद गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) से आयुष (26 वर्ष), ऋतिक मिश्रा (26 वर्ष) और श्रुति वत्स (31 वर्ष) अपनी निजी कार (UP16DC-4298, रेनॉल्ट किगर) से हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आए थे। चीला-ऋषिकेश मार्ग पर कुमाऊं सौड़ गुर्जर बस्ती के पास चीला नहर किनारे आयुष ने नहर के पैराफिट को पार कर अंदर जाकर सेल्फी लेने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर के तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम राफ्ट की मदद से गुर्जर बस्ती से चीला बैराज तक सर्चिंग अभियान चला रही है। काफी प्रयासों के बावजूद अभी तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया है। SDRF और स्थानीय प्रशासन द्वारा सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे खतरनाक स्थानों पर सेल्फी लेने से बचें और सुरक्षा मानकों का पालन करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में पूरी तरह ट्रांसपेरेंट होगी बिजली व्यवस्था:रीयल-टाइम निगरानी, 2% छूट के साथ मिलेंगी कई सुविधाएं
    Next Article
    हरदोई के योगेश त्रिवेदी बने कमर्शियल टैक्स ऑफिसर:UPPCS में 133वीं रैंक हासिल की, आरपीएफ में दरोगा के पद पर तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment