Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से किशोरी की मौत:गेहूं की मड़ाई करते समय जबड़ा फटा; मौके पर तोड़ा दम

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महावीरगंज मजरे घुरौना में शुक्रवार की देर शाम एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। खेत में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर में दुपट्टा फंसने से किशोरी की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। देखिए घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें… जानकारी के अनुसार, हनोमान यादव का परिवार खेत में गेहूं की मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान उनकी बेटी आरती (15) भी काम में हाथ बंटा रही थी। आरती गेहूं पछाड़ रही थी तभी अचानक उसका दुपट्टा थ्रेसर में फंस गया। जब तक वह कुछ समझ पाती, मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। खेत में मौजूद लोगों ने तुरंत थ्रेसर के पास से आरती को दूर किया। मौके पर आरती को खून से लथपथ देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन अस्पताल पहुंचाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से हर आंखें नम है। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में डॉ. आंबेडकर लॉ प्रोटेक्टर अवार्ड समारोह:मिली फाउंडेशन, यूपी आर्टिस्ट एसोसिएशन ने सामाजिक न्याय पर किया सम्मान
    Next Article
    IPL में कोलकाता ने 181 का टारगेट दिया:गुजरात का स्कोर 50 पार हुआ, गिल-सुदर्शन में अर्धशतकीय साझेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment