Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में दो घरों में आग:लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के कन्नावां गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों घरों में रखा सारा सामान जलने लगा। धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था पीड़ितों की पहचान सूरजलाल और अमित के रूप में हुई है। आग से उनकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। सूरजलाल ने बताया कि उनकी बेटी की शादी के गहने और अन्य सामान भी घर में रखे थे, जो आग की चपेट में आकर नष्ट हो गए।गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यदि आग पास में खड़े गेहूं के खेतों तक पहुंच जाती, तो किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता था। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। हल्का लेखपाल संतोष यादव ने बताया कि मौके का मुआयना कर लिया गया है। नुकसान के आकलन की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ:बच्चों ने सुनी मुख्यमंत्री योगी की स्पीच, बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत
    Next Article
    प्रतापगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या:डूहिया गांव में हुई वारदात, आपसी रंजिश की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment