Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक की मौत:दूसरा गंभीर घायल; मौके पर ही गई जान

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में गूढ़ा-ओसाह संपर्क मार्ग पर सेमरगंज गांव के पास एक ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सक की सूचना पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहुदा खुर्द गांव निवासी अनूप कुमार राजपूत (22 वर्ष) पुत्र विश्राम अपने गांव के विनोद विश्वकर्मा (25 वर्ष) पुत्र राजाराम के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल अकबरगंज जा रहे थे। गूढ़ा-ओसाह संपर्क मार्ग पर सेमरगंज गांव के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ में डॉक्टरों ने विनोद कुमार को मृत घोषित किया, जबकि गंभीर रूप से घायल अनूप कुमार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। शिवगढ़ थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत हुई है और दूसरा घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप:डरा-धमका कर बनाया शिकार, बेटी हुई गर्भवती; केस दर्ज
    Next Article
    दिल्ली ने लखनऊ को लगातार पांचवां IPL मैच हराया:इकाना स्टेडियम में 6 विकेट से जीते, रिजवी की फिफ्टी; नटराजन-एनगिडी को 3-3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment