Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में टंकी से गिरकर बालक की मौत:ठाकुरपुर में निर्माणाधीन टंकी पर खेलने के लिए गया था

    2 hours ago

    2

    0

    रायबरेली के ठाकुरपुर गांव में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय बालक की जान चली गई। निर्माणाधीन पानी की टंकी की सीढ़ियों से गिरने के कारण बालक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। खेलते समय टंकी पर चढ़ा जानकारी के अनुसार, ठाकुरपुर गांव निवासी राम नेवाज का 12 वर्षीय बेटा कुणाल रविवार शाम करीब 6 बजे जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी के परिसर में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह टंकी की सीढ़ियों पर चढ़ गया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 3 साल से चल रहा निर्माण कार्य घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में कुणाल को जिला अस्पताल रायबरेली लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव में पानी की टंकी का निर्माण कार्य पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से रुक-रुक कर चल रहा है। ऐसे में निर्माणाधीन स्थल पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम न होने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगर वहां सुरक्षा के उचित प्रबंध होते, तो यह हादसा टल सकता था। कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव ने बताया घटना की सूचना मिल चुकी है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'दो अकेली' नाटक का मंचन:उत्तराखण्ड महापरिषद ने रिश्तों और अकेलेपन को दिखाया
    Next Article
    जाट हटा तो योगी जी को हटा देंगे- हनुमान बेनीवाल:मेरठ में प्रतिमाअनावरण के कार्यक्रम में पहुंचे नागौर सांसद- संजीव बालियान का भी छलका दर्द

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment