Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से मनी ईद-उल-फितर:कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अदा की गई नमाज

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिले की विभिन्न तहसीलों और कस्बों में लोगों ने उत्साह के साथ यह त्योहार मनाया। शहर की ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निर्धारित समय पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। रेलवे फाटक स्थित ईदगाह पर भी विशेष आयोजन हुआ। इस दौरान हाफिज फारूक साहब ने ईद-उल-फितर के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का संदेश दिया। नमाज के बाद सभी ने देश और समाज की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं। नमाज के पश्चात लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का वातावरण बना रहा। धमधमा गांव में एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता की मिसाल देखने को मिली। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार सहित समस्त पुलिस बल ईदगाह में मौजूद रहा। लगभग 369 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का परिचय दिया गया। कई हिंदू भाइयों ने ईदगाह के समीप पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी, जो देश की अमन और शांति की परंपरा को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में सड़क पर हुई ईद की नमाज:मुफ्ती बोले- यह अल्लाह की मर्जी, DM ने कहा परिसर के अंदर पढ़ी गई
    Next Article
    अकीदत से अदा हुई ईद की नमाज:प्रयागराज में ईदगाह में उमड़ी भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद, शिया मुस्लिमों ने काली पट्‌टी बांधी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment