Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अकीदत से अदा हुई ईद की नमाज:प्रयागराज में ईदगाह में उमड़ी भीड़, गले मिलकर दी मुबारकबाद, शिया मुस्लिमों ने काली पट्‌टी बांधी

    6 hours ago

    1

    0

    रमजान मुबारक के 30 रोजे पूरे होने के बाद प्रयागराज समेत देशभर में शनिवार को ईद (ईद-उर-फितर) मनाई गई। शनिवार सुबह से ही मुस्लिम इलाके ईद की खुशियों में डूब गए। शहर की सभी छोटी बड़ी मस्जिदों, दरगाहों और आदि में ईद की नमाज अकीदत से अदा की गई। सुबह साढ़े छह बजे से ईद की नमाज की शुरुआत हो गई। अलग अलग मस्जिदों में ईद की नमाज तय वक्त पर अदा की गई। चूंकि सड़कों, सार्वजनिक स्थानों पर ईद की नमाज नहीं हुई, ऐसे में जामा मस्जिद चौक समेत कई बड़ी मस्जिदों में ईद की जमात दो बार कराई गई। दो बार नमाज होने से नमाजियों की भीड़ को जमात मिल गई। मुस्लिम इलाके खुशियों से डूबे नजर आए नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज से पहले लोगों ने हक में आया फितरा गरीबों में तकसीम किया। कुर्ता, पायजामे, शेरवानी, पठानी सूट, खान सूट में लोग मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे। खासकर छोटे बच्चों में ईद की खुशियां शहर की रौकन बनकर नजर आईं। ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। ईदगाह, चौक जामा मस्जिद, चक शिया जामा मस्जिद, वसीउल्ला मस्जिद, अब्रबकर मस्जिद, वसीयाबाद मस्जिद समेत हर बड़ी मस्जिदों के आसपास पुलिस और आरएएफ की तैनाती रही। पुलिस टीमों ने ड्रोन के जरिये निगरानी की। कई जगह ड्रोन उड़ाकर आसपास के इलाकों को वॉच किया गया। पुलिस अधिकारियों ने फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस कमिश्नर, डीएम, डीसीपी सिटी, डीसीपी गंगा नगर, डीसीपी यमुना नगर फोर्स के साथ रूट मार्च करते रहे। पुराने श्हर में पुलिस, आरएएफ, फ्लैग मार्च पुराने शहर करेली, खुल्दाबाद, अटाला, रसूलपुर, रोशनबाग, नूरुल्ला रोड, मंसूर अली पार्क, चकिया, बहादुरगंज, नखासकोहना, सब्जीमंडी, चौक, दरियाबाद, रानीमंडी, शाहगंज, जानसेनगंज, कटरा, मुट़्ठीगंज, बहादुरगंज आदि इलाकों में रात से ही फोर्स की तैनाती कर दी गई। पुलिस कमिश्नर प्रयागराज जोगेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने नमाज के दौरान पैदल गश्त की। अधिकारी घूम घूमकर रूट मार्च कर सुरक्षा इंतजाम देखते रहे। अमेरिका-इजरायल के खिलाफ काली पट्‌टी बांधी अमेरिका और इजरायल के खिलाफ शिया समुदाय का गुस्सा नजर आया। शिया समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज काली पट्‌टी बांधकर पढ़ी। बाजू पर काली पट्‌टी बांधकर लोग मस्जिद पहुंचे। शिया समुदाय के विरोध प्रदर्शन को लेकर विशेष निगरानी की जा रही है। शिया मुसलमान प्रयागराज में लगातार गम और गुस्से का इजहार कर रहे हैं। शिया समुदाय के लोगों ने पहले ही ऐलान किया है कि वह ईद नहीं मनाएंगे। ऐसे में शहर में प्रदर्शन की तैयारी हो सकती है। नमाज के दौरान विरोध से अफरातफरी न फैले इसे लेकर पुलिस सतर्क है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में शांतिपूर्ण ढंग से मनी ईद-उल-फितर:कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अदा की गई नमाज
    Next Article
    महराजगंज में तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, VIDEO:पकड़िया-कोटिया गांवों में दहशत, वन विभाग से कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment