Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में पेड़ गिरने से अधेड़ की मौत:जानवरों को खोलने गए व्यक्ति पर गिरा नीम का पेड़

    6 hours ago

    1

    0

    रायबरेली में पेड़ गिरने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। यह हादसा हरचंदपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के किशनपुर मजरे जोहवा शर्की में सुबह करीब 9 बजे हुआ। मृतक की पहचान 45 वर्षीय नेपाल कुशवाहा के रूप में की गई है। नेपाल कुशवाहा अपने घर के बाहर टीन शेड के नीचे बंधे जानवरों को खोलने गए थे। इसी दौरान अचानक एक नीम का पेड़ उन पर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने नेपाल कुशवाहा को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ गिरने की आवाज और उसके गिरने के बीच केवल 5 सेकंड का अंतर था। इस हादसे में जानवरों की कोठरी भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरचंदपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस घटना की जानकारी उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा को दे दी गई है और मामले में विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेहनगर सीट पर पूजा सरोज या कोई और मजबूत:भाजपा से मंजू सरोज, कल्पनाथ पासवान, बसपा से किसे बनाएंगे उम्मीदवार
    Next Article
    अमेठी की प्रकाश गैस एजेंसी बंद:सप्लाई विभाग को 1266 सिलेंडरों का अंतर मिला, थाने में दी गई तहरीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment