Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत:डलमऊ मार्ग पर बाइक-स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर, इलाज के दौरान तोड़ा दम

    1 hour ago

    2

    0

    रायबरेली में डलमऊ मार्ग पर शनिवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम सुलखियापुर के पास एक मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर शाम को हुई। मोटरसाइकिल को अनंत कुमार शुक्ला (पुत्र प्रेम कुमार, निवासी मोहल्ला 84, थाना डलमऊ) चला रहे थे। वहीं, स्कूटी आशीष (34 वर्ष, पुत्र दयाशंकर, निवासी ग्राम सैदनपुर खागीपुर सड़वा, थाना भदोखर) चला रहे थे। सुलखियापुर गांव के पास दोनों वाहनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और मौके पर पहुंची मुंशीगंज चौकी के पुलिस टीम ने घायलों को तत्काल एम्स अस्पताल पहुंचायी। जहाँ चोटें इतनी गंभीर थीं कि उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दी। सूचना मिलने पर अनंत और आशीष के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही (पोस्टमार्टम) शुरू कर दी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में मजदूर की मौत:अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    सीओ संजय वर्मा बने अपर पुलिस अधीक्षक:कानपुर देहात पुलिस कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी, एसपी ने लगाए नवीन रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment