Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:400 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1000 कुंतल लहन नष्ट

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली में अवैध कच्ची शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पिछले एक हफ्ते में 400 लीटर से अधिक कच्ची शराब बरामद की गई और 1000 कुंतल से ज्यादा लहन (कच्चा माल) नष्ट किया गया है। इस मामले में एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार, जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-01 और क्षेत्र-02 की संयुक्त टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। यह कार्रवाई तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम पथरीगढ़ और घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों और संदिग्ध घरों पर की गई। 4 तस्वीरें… इस विशेष दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, लगभग 300 किलोग्राम लहन भी मौके पर ही नष्ट किया गया। आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत 03 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला आबकारी अधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद अवैध कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने पुष्टि की कि अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की गई है। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर की 6 वर्षीय आर्या अग्रवाल का संस्कृत ज्ञान अद्भुत:1000 मंत्रों और गीता श्लोकों से धर्म मंचों पर बना रही पहचान
    Next Article
    104 परिषदीय स्कूलों से नहीं हटे हाईटेंशन लाइन तार:डर के साए में 15 हजार परिषदीय स्कूलों के बच्चे, बीएसए ने फिर से भेजी लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment