Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर की 6 वर्षीय आर्या अग्रवाल का संस्कृत ज्ञान अद्भुत:1000 मंत्रों और गीता श्लोकों से धर्म मंचों पर बना रही पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले की 6 वर्षीय आर्या अग्रवाल अपने संस्कृत ज्ञान और धार्मिक गतिविधियों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। उनकी नई उपलब्धियों ने लोगों का ध्यान खींचा है। आर्या को एक हजार से अधिक संस्कृत मंत्रों का ज्ञान है। बताया जाता है कि उनका ब्रेन आईक्यू काफी अलग है, जिससे वह संस्कृत के कठिन श्लोकों और कोड को भी आसानी से पढ़ लेती हैं। उन्हें 50 से ज्यादा गीता श्लोक उनके अर्थ सहित याद हैं। आर्या कई बड़े धार्मिक और सामाजिक मंचों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ. रविंद्र पुरी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज से मुलाकात कर चुकी हैं। उन्होंने धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) से चार बार भेंट की है, और देवकीनंदन ठाकुर ने भी उन्हें सम्मानित किया है। आर्या अब तक 10 से ज्यादा हिंदू सम्मेलन और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेकर मंचों से मंत्रोच्चारण और धर्म प्रचार कर चुकी हैं। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज के सर्किट हाउस में उन्हें सम्मानित किया था। कम उम्र में आर्या की इन उपलब्धियों को लेकर जिले में लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। आर्या अग्रवाल बड़ी होकर आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवक ने 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर फांसी लगाई:शाहजहांपुर में शादी में जाने की बात कहकर निकला था, वापस नहीं लौटा
    Next Article
    रायबरेली में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:400 लीटर कच्ची शराब बरामद, 1000 कुंतल लहन नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment