Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रवि किशन बोले- बच्चे को कुचल कर चले गए:अखिलेश का बिना नाम लिए कसा तंज, बोले- नशे में आए थे; योगी ने विश्वविद्यालय की नींव रखी

    1 day ago

    4

    0

    गोरखपुर के कैंपियरगंज स्थित भारीवैसी में गुरुवार को सीएम योगी ने प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय (फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी) का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। करीब 124 एकड़ में 491 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह विश्वविद्यालय वानिकी, उद्यानिकी और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उच्च शिक्षा और शोध का केंद्र बनेगा। इसके साथ ही गोरखपुर प्रदेश का ऐसा पहला जिला बन जाएगा, जहां पांच विश्वविद्यालय संचालित होंगे। इस मौके पर सांसद रवि किशन शुक्ला ने अखिलेश के रोडशो पर कहा कि कल एक पाप हुआ। भाजपा कार्यकर्ता के बच्चे को कुचल के चले गए, ये लोग चुनाव जीतने के नशे में आए थे। भावुक होकर कहा कि कल उनकी अराजकता लोगों ने देख ली। जानवर तो न बनो, कुर्सी के लालच में। रवि किशन सपा पर बोले- ये लोग चुनाव जीतने के नशे में आए थे सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि कल एक पाप हुआ। अखिलेश यादव के कार्यक्रम में शामिल JCB से हुए हादसे का बिना नाम लिए कहा- भाजपा कार्यकर्ता के 12 साल के बच्चे को कुचल के चले गए। ये लोग चुनाव जीतने के नशे में आए थे। भावुक होकर कहा कि कल उनकी अराजकता लोगों ने देख लिया। एक बच्चे को कुचल के चले गए। कुर्सी के लालच में जानवर तो न बनो। बच्चे की अंत्येष्टि हो रही है। मुख्यमंत्री वहां जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां जो विश्वविद्यालय खुलने जा रहा है, वह भारत का दूसरा विश्वविद्यालय है। आप जाति की राजनीति में न पड़िएगा। अंतरात्मा से पूछिएगा कि क्या बेटी सुरक्षित नहीं है। आज कोई अपराध नहीं कर सकता है। कोई चुनावी हिन्दू है, किसी को गोरखपुर से शंखनाद करना है। पहले कहां थे। एक परिवारवाद वाली पार्टी है। आके हुड़दंगई करो, तमाशा बनाकर रखते हैं, राजनीति को जूता मारते हैं। योगी बोले- रविकिशन और संजय निषाद को एक साथ फिल्म करा दें तो… योगी ने चुटकी लेते हुए कहा- रविकिशन आपको फिल्म दिखाते हैं तो आप वोट दे देते हैं। फ्री में कितने लोगों ने देखी है। कम लोगों ने देखी है। रविकिशन आप इन्हें फिल्म दिखाइए। पूछा कितने लोग पहचानते हैं। यदि रविकिशन और संजय निषाद को एक साथ फिल्म करा दें तो…। संजय कह रहे हैं कि मैं हीरो रहूंगा और रवि किशन खलनायक। एक नायक, एक खलनायक। यूनिट लेकर आइए, यहीं शूटिंग करवाइए। छोटा-मोटा रोल फतेहबहादुर को भी दे देना। संजय कह रहे हैं मैं हीरो रहूंगा और रविकिशन खलनायक मुख्यमंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि रविकिशन आपको फिल्म दिखाते हैं तो आप वोट दे देते हैं। फ्री में कितने लोगों को दिखाई है। कम लोगों ने देखी है। रविकिशन आप इन्हें फिल्म दिखाइए। यदि रविकिशन और संजय निषाद को एक साथ फिल्म करा दें तो। संजय कह रहे हैं कि मैं हीरो रहूंगा और रविकिशन खलनायक। यूनिट लेकर आइए, यहीं शूटिंग करवाइए। संजय निषाद बोले- पहले की सरकारें चंगू-मंगू का विकास करती थीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने रविकिशन की चुटकी लेते हुए कहा कि आज किस रोल में हैं, यह पता चलेगा। ये अफजाल अंसारी के रोल में आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार यहां विश्वविद्यालय बन रहा है। यह हजारों करोड़ की जो सौगात है, वह पहले की सरकारें भी कर सकती थीं, लेकिन उनका एक ही काम था, अपने काम, अपने लोग और चंगू-मंगू का विकास करना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक्स गर्लफ्रेंड बोली- चंद्रशेखर ने मेरी हत्या की सुपारी दी:गुंडों को 5 करोड़ दिए, गाड़ियां पीछा करती हैं; लखनऊ में ताकत दिखाऊंगी
    Next Article
    बाबा रामदेव को बृजभूषण ने गोद में उठाया:राजा भैया भी चौंके, 4 साल की बयानबाजी; 50 करोड़ का मानहानि केस, फिर सुलह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment