Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक्स गर्लफ्रेंड बोली- चंद्रशेखर ने मेरी हत्या की सुपारी दी:गुंडों को 5 करोड़ दिए, गाड़ियां पीछा करती हैं; लखनऊ में ताकत दिखाऊंगी

    1 day ago

    3

    0

    आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की पूर्व गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया ‘X’ पर दावा किया कि उनकी हत्या कराने के लिए चंद्रशेखर ने गुंडों को 5 करोड़ रुपए दिए हैं। रोहिणी ने बुधवार को आरोप लगाया कि यूपी में वह जहां भी जाती हैं, भीम आर्मी के गुड़े उनका पीछा करते हैं। अलीगढ़ में चंद्रशेखर के समर्थकों ने मेरे साथ अभद्रता की। उन्होंने 26 नवंबर को लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन कर इसका जवाब देने की बात कही। रोहिणी ने कहा कि मामला बहुत आगे बढ़ चुका है। मेरठ क्षेत्र के कुछ लोगों ने मुझे इस खतरे के बारे में आगाह किया। उनका कहना था कि यह बातचीत फोन पर नहीं की जा सकती थी, इसलिए उन्होंने व्यक्तिगत रूप से मिलकर सतर्क रहने की सलाह दी। रोहिणी पहले ही ऐलान कर चुकी हैं कि अगर चंद्रशेखर हस्तिनापुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके खिलाफ चुनावी मैदान में उतरेंगी। ‘मुझे कुछ भी हुआ तो नगीना सांसद जिम्मेदार होंगे’ रोहिणी ने प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ईमानदार लोगों को सुरक्षा नहीं मिलती, बल्कि दलालों को सुरक्षा दी जाती है। रोहिणी ने कहा कि उन्हें कुछ भी होता है तो इसके लिए चंद्रशेखर जिम्मेदार होंगे। मामले की जांच कराई जा रही है और जल्द ही पूरे देश के सामने सच्चाई आएगी। ‘चंद्रशेखर की चालाकी अच्छे से समझती हूं' इससे पहले रोहिणी ने चंद्रशेखर के घर की कुर्की के गाजियाबाद कोर्ट के आदेश पर भी प्रतिक्रिया दी। कहा कि भाजपा के एजेंट का टैग हटाने के लिए जानमुझ के कोर्ट में पेश नहीं हुआ और मुंबई चला गया। जो समाज के सामने बेचारा बन बोले कि देखो मैं बीजेपी का एजेंट होता तो सम्पत्ति कुर्की के आदेश नहीं आते। इसकी शातिरता को मुझसे बेहतर कोई नहीं जानता। गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने 2018 में साहिबाबाद के शादी समारोह में हथियार लहराते हुए युवक से मारपीट के मामले में कुर्की का आदेश जारी किया है। चंद्रशेखर कोर्ट के बार-बार आदेश जारी करने के बाद भी पेश नहीं हो रहे थे। 1 अक्टूबर को उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया गया था। 26 नवंबर को कोर्ट में सुनवाई, रोहिणी के दावे पर फैसले का इंतजार रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दुष्कर्म समेत कई धाराओं में याचिका दाखिल कर रखी है। मामले में 16 नवंबर को सुनवाई होनी थी, लेकिन अवकाश के चलते अगली तारीख 26 नवंबर तय की गई। रोहिणी का दावा है कि उन्होंने अदालत में पर्याप्त सबूत पेश किए हैं और उन्हें उम्मीद है कि फैसला चंद्रशेखर के खिलाफ आएगा। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। उन्हें जेल जाना पड़ेगा। पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने राष्ट्रीय महिला आयोग में भी यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने मामला दर्ज किया था। रोहिणी इंदौर के बीमा अस्पताल में काम करने वाली सफाईकर्मी की बेटी हैं। 2019 में हायर एजुकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गई थीं। पढ़ाई के दौरान ही वह और चंद्रशेखर एक दूसरे के संपर्क में आए थे। तीन साल तक रिलेशनशिप में रहे। बाद में अलग हो गए। फिलहाल रोहिणी स्विट्जरलैंड में ही जॉब कर रही हैं। 26 नवंबर को लखनऊ में दो बड़े आयोजन वाल्मीकि समाज को अलग आरक्षण और हर पार्टी से 10 टिकट की मांग रोहिणी ने कहना है कि दलित आरक्षण का सबसे अधिक लाभ जाटव समाज को मिला है, जबकि पासी, सोनकर और वाल्मीकि समाज अब भी अपेक्षाकृत वंचित हैं। ऐसे में आरक्षण का वर्गीकरण करके इन समाजों को उनका अधिकार दिलाने की जरूरत है। सम्मेलन में प्रस्ताव पारित कर सभी राजनीतिक दलों से वाल्मीकि समाज को कम से कम 10-10 विधानसभा टिकट देने की मांग की जाएगी। ----------------------------- भास्कर सर्वे में हिस्सा लें आपका विधायक काम करता है या नहीं, सर्वे में बताइए… आपके विधायक को क्या दोबारा टिकट मिलना चाहिए? कुछ काम कराया या सिर्फ बातें की, 30 सेकंड में बनाएं रिपोर्ट कार्ड…सर्वे में हिस्सा लेने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अनंत सिंह को नाराज करेंगे खेसारी, मिस करेंगे शिवांगी की शादी?
    Next Article
    रवि किशन बोले- बच्चे को कुचल कर चले गए:अखिलेश का बिना नाम लिए कसा तंज, बोले- नशे में आए थे; योगी ने विश्वविद्यालय की नींव रखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment