Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुद्रपुर सीट पर भाजपा से पहली पसंद बने अजय मल्ल:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार अनुग्रह नारायण, बसपा से अजय गौतम; बाकी कैंडिडेट्स के बारें में जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले की रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक जयप्रकाश निषाद को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 72% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद अजय कुमार मल्ल हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद अजय कुमार मल्ल हैं। उन्हें 26% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर डॉ. रतनपाल सिंह हैं, रतनपाल को 22% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर छठ्ठे लाल निगम हैं, उन्हें 21% ने पसंद किया है। इसके अलावा जय प्रकाश निषाद को 18% और सुरेश तिवारी को 4% लोगों ने पसंद किया है। सपा में पहली पसंद अनुग्रह नारायण सिंह उर्फ खोखा सिंह हैं। इन्हें 48% लोगों ने पसंद किया है। विजय प्रताप यादव को 13%, अभिषेक यादव सतीश को 11%, प्रदीप यादव को 9% और अवनीश कुमार यादव को 5% लोगों ने पसंद किया है। कांग्रेस पार्टी में अखिलेश प्रताप सिंह को 99% लोगों ने पहली पसंद माना है। बसपा में एडवोकेट अजय गौतम और श्रीनाथ तिवारी को 38-38% लोगों ने पसंद किया है। जबकि अजय कुमार को 19% लोगों का समर्थन मिला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में शादी वालों को बड़ी राहत:निमंत्रण कार्ड दिखाओ, पाओ दो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर
    Next Article
    फतेहपुर सीकरी पर भाजपा से पहली पसंद प्रशांत पौनिया:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी, बसपा से मुकेश राजपूत; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment